जंगल में 52 परियों की महफ़िल के बीच फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 62,500 नगद समेत मोबाइल और कई वाहन जब्त

Fingeshwar police conduct a major raid on a gathering of 52 gamblers in the forest; six individuals arrested red-handed, with ₹62,500 in cash, mobile phones, and several vehicles seized.

जंगल में 52 परियों की महफ़िल के बीच फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी दबिश, 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 62,500 नगद समेत मोबाइल और कई वाहन जब्त

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत फिंगेश्वर थाना पुलिस और साइबर टीम ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बम्हनदेही जंगल में दबिश देकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से ₹62,500 नगद, ताश की 52 पत्तियां, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं.
मुखबिर की खबर पर पुलिस ने घेरा जुए का फड़
मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर थाना पुलिस एवं साइबर टीम को मुखबिर से खबर मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनदेही जंगल में कुछ लोग एक स्थान पर बैठकर ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. खबर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की.
पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ लिया. तलाशी और मौके की कार्रवाई के दौरान जुए में लगाई गई नगद रकम सहित अन्य सामग्री बरामद की गई.
₹62,500 नगद और 6 मोबाइल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 62 हजार 500 रुपये नगद बरामद किए. इसके अलावा 52 पत्ती ताश, एक नीले रंग का प्लास्टिक नीपाल, 6 मोबाइल फोन और 4 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए. पुलिस ने जब्त सामग्री को मामले में शामिल करते हुए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है.
महासमुंद, रायपुर और गरियाबंद के रहने वाले आरोपी
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महासमुंद, रायपुर और गरियाबंद जिले के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन यादव (48), लोकनाथ साहू (43), मन्नू साहू (34), नोहर साहू (38), टेकराम सिन्हा (26) और परस राम सिन्हा (42) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक मोहन यादव ग्राम बम्हनी थाना व जिला महासमुंद, लोकनाथ साहू नयारायपुर सेक्टर-30 थाना राखी जिला रायपुर, मन्नू साहू ग्राम केंद्री थाना अभनपुर जिला रायपुर, नोहर साहू ग्राम बकसरा थाना अभनपुर जिला रायपुर, टेकराम सिन्हा ग्राम बेलटुकरी थाना राजिम जिला गरियाबंद और परस राम सिन्हा ग्राम भलेसर थाना व जिला महासमुंद का निवासी है.
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है.
आरोपी
मोहन यादव (उम्र 48 साल) ग्राम बम्हनी, थाना व जिला महासमुंद
लोकनाथ साहू (उम्र 43 साल ग्राम नयारायपुर, सेक्टर 30, थाना राखी, जिला रायपुर
मन्नू साहू (उम्र 34 साल: ग्राम केन्द्री, थाना अभनपुर, जिला रायपुर
नोहर साहू (उम्र 38 साल ग्राम बकसरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर
टेकराम सिन्हा (उम्र 26 साल ग्राम बेलटुकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद
परस राम सिन्हा (उम्र 42 साल ग्राम भलेसर, थाना व जिला महासमुंद
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?