गरियाबंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में किया गया बदलाव, अब सांसद बृजमोहन अग्रवाल नहीं विधायक धर्मजीत सिंह होंगे मुख्यअतिथि, आदेश जारी

Changes made in the district level Rajyotsav program in Gariaband now MLA Dharmjeet Singh will be the chief guest not MP Brijmohan Agarwal order issued

गरियाबंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में किया गया बदलाव, अब सांसद बृजमोहन अग्रवाल नहीं विधायक धर्मजीत सिंह होंगे मुख्यअतिथि, आदेश जारी

गरियाबंद : गरियाबंद में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मुख्यअतिथि बनाया गया था. लेकिन इस फैसले पर बदलाव करते हुए विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह को मुख्यअतिथि बनाया गया है.
इसके लिए संशोधित आदेश जारी किया गया. जिसमें बृजमोहन अग्रवाल को दुर्गा और धर्मजीत सिंह को गरियाबंद में राज्योत्सव कार्यक्रम के अतिथि बनाए जाने का उल्लेख है.
जिला प्रशासन ने बृजमोहन अग्रवाल के जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होने से संबंधित आमंत्रण पत्र भी प्रकाशित करवा लिया था. लेकिन अब मुख्य अतिथि बदलने के बाद वितरण रोक दिया. गांधी मैदान में होने वाले राज्योत्सव आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है. आपको बता दें कि धर्मजीत सिंह बिलासपुर के पास तखतपुर से भाजपा विधायक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb