सड़ी गली हालत में जंगल में मिली एक हफ्ते से गायब चालीस वर्षीय व्यक्ति की लाश, खुदकुशी या कुछ और जांच में जुटी पुलिस
The body of a 40year old man missing for a week was found in a decomposed state in the forest police investigating whether it was suicide or something else
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पतोरा के गनियारी जंगल में बीते एक हफ्ते से लापता हिरामन साहू की लाश गांव से करीब 3 किलोमीटर स्थित जंगल में सड़ी गली हालत में मिली है. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह पतोरा गांव के ग्रामीण जंगल में पुटू बीनने गए थे, तभी उन्होंने जंगल में एक सड़ी-गली लाश देखी. जिसकी सूचना फिंगेश्वर पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
हिरामन साहू दारु पीकर घर परिवार वाले झगड़ा करता था. जिससे परेशान होकर उसके पत्नी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके चलते हिरामन साहू घर से लापता हो गया था.
पुलिस ने बताया कि मृतक हिरामन साहू की पत्नी नम्रता साहू ने करीब 20 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पत्नी ने बताया था कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन मारपीट करता था. मामले में 31 अगस्त को की शिकायत की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की थी.
बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई के डर से हिरामन साहू घर से भाग गया था और बीते सोमवार से घर से लापता था. अब उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में जंगल में पाई गई. हिरामन साहू की हत्या है या आत्महत्या, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



