चेकपोस्ट के बावजूद बार्डर पार हो रहा ओडिशा का धान, नगर के बीच चौराहे में देवभोग तहसीलदार चितेश देवांगन ने धान से भरी पिकअप किया जब्त

Odisha paddy is crossing the border despite the check post Devbhog Tehsildar Chitesh Dewangan seized a pickup full of paddy at the intersection in the middle of the city

चेकपोस्ट के बावजूद बार्डर पार हो रहा ओडिशा का धान, नगर के बीच चौराहे में देवभोग तहसीलदार चितेश देवांगन ने धान से भरी पिकअप किया जब्त

गरियाबंद : धान का अवैध परिवहन रोकने ओडिशा सीमा से घिरे देवभोग के तीन छोर में 15 चेक पोस्ट बनाए गए हैं. फिर भी अवैध परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है. चेक पोस्ट पार कर देवभोग नगर पहुंचे धान से भरे पिकअप नम्बर CG04 JB 9917 को तहसीलदार चितेश देवांगन ने जब्त कर उसे पुलिस के हवाले किया. पिकअप में 60 बोरा धान था. जब्त की गई गाड़ी और धान को थाने में सुपुर्द कर दिया गया है,जबकि आगे की जांच अभी जारी है.
तहसीलदार के इस कार्यवाही के बाद चेक पोस्ट पर सवाल उठना शुरु हो गया है. इसके अलावा अनुविभाग के एक बड़े अफसर और सहायक अफसर की जोड़ी की चर्चा भी जमकर हो रही है. कहा जाता है कि इनकी जोड़ी को लगातार सीमावर्ती इलाके में दौरा करते देखा जाता है. रात हो या पहट, इनकी टीम लगातार दबिश दे रही है. लेकिन 15 दिन पहले पकड़े गए 3 पिकअप के अलावा अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की तादाद में इजाफा नहीं हुआ है.
तहसीलदार की कोशिश से चौथी पिकअप को पकड़ा गया है. इस मामले में कलेक्टर ने भी संज्ञान लेना शुरु कर दिया है. बताया जाता है कि जिले के दो अफसरों की अतिरिक्त टीम बनाई गई है. जो आधी अधूरी कार्यवाही के अलावा अवैध परिवहन पर कार्रवाई करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb