अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती अनियमितता, 60 वार्ड ब्वाय को मिला नौकरी खत्म करने का नोटिस, 16 साल से काम कर रहे कर्मचारी परेशान

Recruitment irregularities in Ambedkar Hospital 60 ward boys got notice to terminate their jobs employees working for 16 years are upset

अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती अनियमितता, 60 वार्ड ब्वाय को मिला नौकरी खत्म करने का नोटिस, 16 साल से काम कर रहे कर्मचारी परेशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के आंबेडकर अस्पताल प्रबंधन ने 60 नियमित वार्ड ब्वाय को नौकरी खत्म करने का नोटिस दिया गया है. जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया. नोटिस मिलने के बाद वार्ड ब्वाय की नौकरी खतरे में आ गई है. 
जबकि शासन द्वारा सिर्फ 1979 से 1997 तक सेवाएं देने वालों को नियमित करने का निर्देश था. अब 16 साल से नौकरी कर रहे इन कर्मचारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है.
नोटिस मिलने के बाद इन वार्ड ब्वाय की नौकरी खतरे में आ गई है. जिससे अस्पताल में मरीजों की देखरेख पर भी असर पड़ सकता है. अस्पताल में 1252 बेड होने के बावजूद सिर्फ 100 वार्ड ब्वाय काम कर रहे हैं. और 60 और कर्मचारियों के हटने से हालात और बिगड़ सकते हैं.
2008-09 में दैनिक वेतनभोगी के बतौर सेवाएं दे रहे इन वार्ड ब्वाय को रेगुलर कर दिया गया था. जबकि शासन ने 1979 से 1997 तक सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने को कहा था. बताया जाता है कि तब रिटायर्ड डीएमई की इसमें बड़ी भूमिका थी. भर्ती में लेन-देन कर इन कर्मचारियों को नियमित किया गया था. ये नियमितीकरण के क्राइटेरिया में भी नहीं आ रहे थे. ऐसे में जिन कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हुआ था. उन्होंने मामले की शिकायत शासन से की थी.
हाल में मेट्रेन कार्यालय से सभी वार्ड ब्वाय को नोटिस दिया गया है. हालांकि ये नोटिस पहले ही तैयार था. लेकिन त्योहारी सीजन में लगातार छुट्टियों की वजह से वे नोटिस लेने के लिए तैयार नहीं थे. इसी सोमवार से सभी को नोटिस दिया गया. नोटिस मिलने के बाद सभी वार्ड ब्वाय की चिंता बढ़ गई है. नोटिस में नियमितीकरण निरस्त करने की बात कही गई है. इसके बाद वे वकीलों से संपर्क कर इसका रास्ता निकालने का सोच रहे हैं. 16 साल से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को नोटिस मिलने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं.
60 वार्ड ब्वाय की नौकरी जाने से समस्या बढ़ी
अस्पताल में 100 वार्ड ब्वाय स्ट्रेचर अटेंडेंट खींच रहे हैं: अस्पताल में महज 100 के आसपास वार्ड ब्वाय है, जो 1252 बेड की तुलना में कम है. डब्ल्यूएचओ के मापदंड के अनुसार 200 से ज्यादा वार्ड ब्वाय होना चाहिए. वार्ड ब्वाय का काम मरीजों को इलाज व जांच में मदद करना है. हालांकि, कई मौकों पर मरीज व उनके परिजनों को स्ट्रेचर खींचते देखा जा सकता है. ये समस्या लंबे समय से बनी हुई है. लंबे समय से भर्ती भी नहीं हुई. इसलिए अस्पताल में वार्ड ब्वाय की कमी बनी हुई है. 60 वार्ड ब्वाय की नौकरी जाने से समस्या और बढ़ जाएगी. ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को भर्ती करने की जरुरत पड़ेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb