देवभोग में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोलने की उठी मांग, रेल मंत्री ने नई परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की सौगात देने का किया वादा
Demand raised to open railway reservation counter in Devbhog Railway Minister promised to give a gift of Rs 20 thousand crore for the new project
गरियाबंद : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को छत्तीसगढ़ में रेलवे की नई परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया है. नई दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान, तोखन साहू और अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की. रेल मंत्री ने कहा कि आगामी एक से डेढ़ साल के भीतर छत्तीसगढ़ को इस राशि का लाभ मिलेगा.
बैठक के दौरान वैष्णव ने कटघोरा-मुंगेली-डोंगरगढ़ रेलवे लाइन पर कार्य की गति को लेकर भी आश्वस्त किया. यह रेलवे लाइन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से की गई मांगों में शामिल है. और इसके विस्तार से आवागमन की सुविधाएं बढ़ेंगी और व्यापार व उद्योग के नए अवसर पैदा होंगे.
इसके अलावा रेल मंत्री ने कोविड-19 के दौरान बंद की गई कई ट्रेनों के स्टॉपेज को फिर से बहाल करने का आश्वासन भी दिया. इनमें दुर्ग भोपाल अमरकंटक सुपरफास्ट, पुरी हरिद्वार उत्कल कलिंग एक्सप्रेस, बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस, दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर इंदौर एक्सप्रेस, और बिलासपुर-चिरमिरी-दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस शामिल हैं.
गोंडवाना एक्सप्रेस को रायगढ़ से हजरत निजामुद्दीन तक चलाने और हरिद्वार तक विस्तार करने की बात भी की गई. साथ ही, विकासखंड देवभोग, जिला गरियाबंद में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोलने की मांग की गई. बुधवारी बाजार के व्यापारियों की समस्याओं और हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सांसदों और अधिकारियों की बैठक में उठाए गए सुझावों पर भी चर्चा हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



