डेम किनारे चल रहे 52 परियों के खेल के बीच पुलिस की एंट्री, जुआ फड़ से 11 जुआरी गिरफ्तार, 96 हजार से ज्यादा नकद और ताशपत्ती बरामद
Police entry amidst 52 fairy games going on on the banks of Dam 11 gamblers arrested due to gambling crackdown more than Rs 96 thousand cash and playing cards recovered
रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने पंचधारी डेम के पास जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनकी जुआ-संबंधी गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि पंचधारी डेम के किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं. इस खबर की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने फौरन कार्रवाई का फैसला लिया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार जुआडियान के फड़ और पास से पुलिस ने कुल 96,280 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते और एक प्लास्टिक की बोरी बरामद की है.
इस कार्रवाई से शहर में अवैध जुआ गतिविधियों पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत की गई. जिसमें जुआ खेलने के आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना फौरन पुलिस को दें. ताकि जुर्म पर रोकथाम की जा सके.
टीआई सुखनंदन पटेल के नेतृत्व पर जुआ रेड की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक जयलाल जायसवाल, बनारसी सिदार, आरक्षक संदीप मिश्रा, जगन्नाथ साहू, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, रोशन एक्का और भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे.
जुआरियो का पूर्ण विवरण
राजू यादव पिता भगत राम यादव उम्र 48 वर्ष निवासी शिवाजी नगर लकडी टाल के पास रायगढ़
आकाश अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 40 वर्ष निवासी सिद्धी विनायक कालोनी रायगढ़
कन्हैया साहू पिता मुन्ना साहू उम्र 41 साल निवासी नवागढी रायगढ़
राजेश कुमार पिता नारायण प्रसाद उम्र 40 साल निवासी रामगुडी पारा रायगढ़
मो. अरमान पिता मो. सुलेमान उम्र 37 साल निवासी चांदनी चौंक तुर्का पारा रायगढ़
नरेश श्रीवास पिता तुलाराम श्रीवास उम्र 33 साल निवासी रामगुडी पारा रायगढ़
नागेश बरेठ पिता स्व0 दशरथ बरेठ उम्र 39 साल निवासी धोबीपारा रायगढ़
नौशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 30 साल निवासी बीडपारा रायगढ़
मोह0 गुलफाम पिता पीर मोहम्मद उम्र 40 साल निवासी चांदनी चौंक रायगढ़
इम्तियाज हुसैन पिता मुर्तजा हुसैन उम्र 45 साल निवासी ढिमरापुर बजाज शोरुम के पास रायगढ़
समीर खान पिता मो. मुनीर खान उम्र 37 साल निवासी चांदनी चौंक रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार
रायपुर : 10 अगस्त 2024 को मुखबीर से मिली कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत अजय मेटल के सामने कैंची लाइन गोलबाजार के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग लूडो डाइस के जरिए रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 4 आरोपियों 01. चिंटू यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 22 साल पता फूल चौक, फटका एंड फटका के सामने गली थाना मौदहापारा, जिला रायपुर, 02. पंकज वर्मा पिता विश्राम वर्मा उम्र 32 साल फूल चौक, जोरापारा, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर, 03. सूरज साहू पिता स्व दिलीप कुमार साहू उम्र 26 साल जोरापरा, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर और 04. मनोज लालवानी पिता स्व सुंदरलाल लालवानी उम्र 30 साल पता बढ़ाईपारा, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद रकम 1860/- रुपये और लूडो डाइस जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 268/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दर्ज कर कार्यवाही कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



