बीजेपी पार्षद विजय के पुत्र का खतरनाक स्टंट, बेटे का फॉर्च्यूनर और बाइक से खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, मैनपाट में हुआ शूट

Dangerous stunt of BJP councilor Vijay's son, video of son's dangerous stunt with Fortuner and bike went viral, shot in Mainpat

बीजेपी पार्षद विजय के पुत्र का खतरनाक स्टंट, बेटे का फॉर्च्यूनर और बाइक से खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, मैनपाट में हुआ शूट

अंबिकापुर : अंबिकापुर शहर में एक बार फिर खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक फॉर्च्यूनर कार से रफ्तार और रोमांच की सारी हदें पार करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक भाजपा पार्षद विजय सोनी का बेटा है. जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे अन्य वीडियो में भी यह युवक बाइक में स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो मैनपाट क्षेत्र में शूट किया गया है. जहां फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार से घुमाते हुए स्टंट किए गए. इस पूरे घटनाक्रम को रील के रुप में शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. जो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस या प्रशासन की तरफ से अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अंबिकापुर में इस तरह के स्टंट वीडियो वायरल हो चुके हैं. जिन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की गई थी. अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के खिलाफ कब कार्यवाही होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB