Ludo-King की आड़ में सट्टेबाजी, पुलिस ने ऑनलाइन लूडो सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, ससुराल को बनाया सट्टे का अड्डा, 4 सटोरिये गिरफ्तार
Betting under the guise of Ludo-King, police busted online Ludo betting racket, in-laws house turned into a betting centre, 4 bookies arrested
बिलासपुर : ऑनलाइन गेमिंग लूडो किंग की आड़ में सट्टेबाजी करने वाले मध्यप्रदेश के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 20% कमीशन पर दांव लगवाते थे. पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और दो रजिस्टर में लाखों की सट्टापट्टी जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकण्डा क्षेत्र के स्वर्णिम ऐरा कालोनी के एक मकान में वाट्सएप में ग्रुप बनाकर एप उपलब्ध कराकर ऑनलाइन लूडो में सट्टा खिलाने की खबर मिली थी. पुलिस की टीम ने कॉलोनी के मकान नम्बर 152 में दबिश दी. रेड के दौरान मौके से चार आरोपियों राहुल छाबड़ा , सुमित चांदवानी, ओम प्रकाश नागवानी और मोहित बर्मन को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और लाखों रुपये के सट्टा पट्टी लिखे दस्तावेज बरामद किए हैं.
पुलिस जांच में पता चला कि शहडोल निवासी आरोपी राहुल छाबड़ा और उसके साथी ‘श्याम लूडो किंग’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गेम की हार-जीत पर दांव लगवाते थे. आरोपियों ने किराए पर मकान लिया था. और एक महिला के नाम पर बैंक खाता खोलकर रखा था. जिससे सट्टे का लेनदेन किया जाता था. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है. यह भी संभावना है कि इस सट्टा रैकेट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हों.
गिरफ्तार आरोपी
राहुल छाबड़ा उम्र 25 साल निवासी सिंधी मोहल्ला, शहडोल MP
सुमित चांदवानी उम्र 19 साल निवासी शहडोल MP
ओम प्रकाश नागवानी उम्र 20 साल निवासी सुभाष नगर, सागर
मोहित बर्मन उम्र 25 साल निवासी उमरिया
बरामद सामग्री
5 मोबाइल फोन
1 लैपटॉप
2 रजिस्टर जिनमें लाखों रुपये की सट्टा-पट्टी दर्ज
बैंक खाता दस्तावेज (एक महिला के नाम पर)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



