राजधानी के सिविल लाइन थाना परिसर में स्कूटी में लगी मिली हथकड़ी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, बना चर्चा का विषय

Handcuffs found on a scooty in the Civil Lines police station premises of the capital, created a stir in the police department, became a topic of discussion

राजधानी के सिविल लाइन थाना परिसर में स्कूटी में लगी मिली हथकड़ी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, बना चर्चा का विषय

रायपुर : सिविल लाइन थाना परिसर में एक स्कूटी में हथकड़ी लगे मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. स्कूटी थाना परिसर के अंदर खड़ी थी और उसमें पिछली सीट पर साफ तौर पर एक लोहे की हथकड़ी बंधी हुई थी. यह नजारा देखकर लोगों में चर्चा का विषय बन गया कि आखिर स्कूटी में हथकड़ी क्यों लगाई गई और किस संदर्भ में लाई गई थी.
फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. कुछ सूत्रों का कहना है कि यह किसी बीते मामले में जब्त की गई स्कूटी हो सकती है. लेकिन हथकड़ी लगे होने का कारण साफ नहीं है. जांच के बाद ही स्थिति साफ  हो सकेगी. थाने के स्टाफ और अधिकारियों की तरफ से मामले की आंतरिक जांच की जा रही है कि यह स्कूटी किस मामले से जुड़ी है और इसमें हथकड़ी कैसे और क्यों लगाई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB