नायलॉन की रस्सी से गला घोंटने के बाद शव को फांसी पर लटकाकर रची आत्महत्या की साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज, आरोपी पति गिरफ्तार
After strangling the victim with a nylon rope, the accused husband staged a suicide by hanging the body; the post-mortem report revealed the murder, and he has been arrested.
धमतरी : धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर उसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश का पुलिस ने खुलासा किया है. मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के क्रम में भखारा पुलिस ने संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाई. मृतका वीणा ध्रुव की मौत के मामले में थाना भखारा में मर्ग क्रमांक 47/2026 दर्ज कर जांच की जा रही थी.
जांच के दौरान मृतका के परिजनों और अन्य गवाहों के बयान लिए गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मौत की प्रकृति मानववध बताए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया. इसके आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू, पिता राजकुमार ध्रुव, उम्र 30 साल निवासी सुपैला, थाना भखारा ने घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक पत्नी के मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
बताया गया कि 4 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे आरोपी ने कमरे में कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया. इसके बाद घटना को छिपाने और हत्या को खुदकुशी साबित करने के मकसद से शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया.
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल नायलॉन की रस्सी को उसके कमरे में बिस्तर के नीचे से गवाहों की मौजूदगी में बरामद कर जब्त किया. इस मामले में मिले सबूतों के आधार पर आरोपी पति को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.
आरोपी
विवेक ध्रुव उर्फ गोलू पिता राजकुमार ध्रुव उम्र 30 साल निवासी सुपैला, थाना भखारा, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



