CM साय ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद, 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का कल डी.बी.टी. के जरिए करेंगे वितरण

CM Sai congratulated on Eid-Miladunnabi DBT of Rs 4943 crore will be given to 57 thousand workers tomorrow Will distribute through

CM साय ने  ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद, 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का कल डी.बी.टी. के जरिए करेंगे वितरण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रुप से मुस्लिम भाईयों सहित प्रदेशवासियों को पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी. इस पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की.

57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का कल डी.बी.टी. के जरिए करेंगे वितरण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के मौके पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से ज्यादा पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रुपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के जरिए वितरण करेंगे. यह सम्मेलन राजधानी के इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के कृषि मंडपम में आयोजित होगा.
प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकांे एवं उनके परिवार के सदस्यों को श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सर्न्न्मिाण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत 47 हजार 726 निर्माण श्रमिकों 38 करोड़ 37 लाख 10 हजार 652 रुपए, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 6873 श्रमिकों को 9 करोड़ 86 लाख 58 हजार 500 रुपए और छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अंतर्गत 2496 श्रमिकों को 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार 142 रुपए की राशि डी.बी.टी. के जरिए वितरण करेंगे. इस तरह कुल 57 हजार 95 श्रमिकों को कुल राशि 49 करोड़ 43 लाख 5 हजार 229 रुपये का वितरण केन्द्रीयकृत डी.बी.टी. के जरिए किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb