तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा के पास पेड़ से जा टकराई स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Havoc caused by speeding: Scorpio loses control and crashes into a tree near the toll plaza; two youths killed, vehicle mangled, and questions raised regarding traffic safety.

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा के पास पेड़ से जा टकराई स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सेक्टर-4 निवासी प्रतीक ठाकुर उम्र 26 साल और भास्कर कुमार उम्र 26 साल के रूप में हुई है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कोसानाला टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात हुआ। स्कॉर्पियो में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही सुपेला थाना और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर मौत हो गई.
वाहन की क्षतिग्रस्त हालत को देखकर पुलिस प्रारंभिक तौर पर हादसे के समय स्कॉर्पियो की रफ्तार ज्यादा होने की आशंका जता रही है. बताया जा रहा है कि तेज गति की वजह से चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी. सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
कोसानाला टोल प्लाजा के पास सड़क हादसों का यह सिलसिला नया नहीं है. इससे पहले 3 सितंबर को भी एक सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत हुई थी. उस हादसे में ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया था. लगातार हो रहे हादसों के चलते इस मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?