दुर्ग से विशाखापत्तनम जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में संदिग्ध हालत में भाटापारा के टीटीई की मौत, रेलवे ने शुरु की जांच, परिवार में पसरा मातम

Bhatapara TTE dies under suspicious circumstances in Vande Bharat Express going from Durg to Visakhapatnam, railways starts investigation, family in mourning

दुर्ग से विशाखापत्तनम जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में संदिग्ध हालत में भाटापारा के टीटीई की मौत, रेलवे ने शुरु की जांच, परिवार में पसरा मातम

दुर्ग : दुर्ग से विशाखापत्तनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बड़ी खबर सामने आई है. इस ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजेंद्र कुमार निर्मलकर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. राजेंद्र कुमार निर्मलकर भाटापारा के निवासी थे. वंदे भारत एक्सप्रेस में तैनात थे और उनकी मौत ट्रेन के सफर के दौरान हुई. मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया है.
ट्रेन जब टिटलागढ़, ओडिशा पहुंची. तो मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना की खबर मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच शुरु कर दी है. फ़िलहाल उनकी मौत की वजह कपट नहीं चला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI