बाबा भीम राव अम्बेडकर के प्रति अशोभनीय टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन

Congress workers got angry over the indecent comment against Baba Bhim Rao Ambedkar, protested and burnt the effigy of Union Home Minister Amit Shah

बाबा भीम राव अम्बेडकर के प्रति अशोभनीय टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी, प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन

गरियाबंद/मैनपुर : ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर द्वारा शुक्रवार को शाम 4:30 बजे मैनपुर नगर में जंगी रैली निकाल केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बस स्टैण्ड पहुंचे और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर दिया. इस दौरान पुलिस द्वारा पुतले को पानी डालकर बुझाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झुमाझपटी हुई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. उनका अपमान किया गया है. जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी. भाजपा शुरु से संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है. कांग्रेस द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया है.
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है. जिसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश भर मे आंदोलन कर रहे हैं. थोड़ी भी नैतिकता अगर केन्द्रीय मंत्री में है तो उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए.
कांग्रेस महामंत्री गेंदू यादव ने कहा बाबा साहेब संविधान निर्माता है देश को दिशा देने वाले महा पुरुष हैं. गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब का अपमान किया गया है. जिसे देश की जनता सहन नही करेगी. गृहमंत्री अमित शाह को पूरे देश से मांफी मांगना चाहिए. और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
इस मौके पर प्रमुख रुप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, NSUI प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष खेलन साहू, ब्लाक महामंत्री गेन्दू यादव, नेयाल नेताम, पूर्व युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शाहिद मेमन, दयाराम यादव, संतु यादव, डोमार साहू, नीरा कपिल, युवा कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत, हरिश्वर पटेल, दुलेन्द्र नेगी, पवन जगत, रामभरोसा नेताम, लोकनाथ साहू, तीवकुमार सोनी, बृजलाल सोनवानी, चेतन सोनवानी सहित भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बिलासपुर : 18 दिसम्बर को राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता ,भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर जी के प्रति अशोभनीय टिप्पणी किया. जिसके विरोध में ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर /ग्रामीण) द्वारा आज नेहरू चौक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया.
कांग्रेसजन कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए. फिर नारे के साथ नेहरु चौक पहुंच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. इस बीच पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी और पुतला को छिनने की कोशिश करते हैं. लेकिन कांग्रेसजन पुतला दहन करने में कामयाब रहे. पुलिस वाले बोटल में पानी लेकर पुतले की पीछे दौड़ते नजर आए.
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेता समय समय पर देश की आज़ादी में लड़ने वाले सेनानियों के प्रति अशोभनीय विचार रखते रहे हैं. चाहे महात्मा गांधी जी के हत्यारे को महिमामण्डित करना हो या फिर नेहरु जी के संदर्भ में अनर्गल प्रलाप करना उनकी नियति सी बन गई है. 18 दिसम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री जैसे पद में बैठा व्यक्ति द्वारा राज्यसभा में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करना बहुत ज्यादा अपमान जनक है. उन लाखों करोड़ों दलित समाज का अपमान है.,जो विषम परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत से समाज के मुख्यधारा में जुड़कर मजबूत राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
बाबा साहब ने किन परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई की. बड़ी बड़ी मुसीबतों से गुजर कर आज़ादी दिलाने में अपनी जीवन समर्पित करने वाले महान विभूति का अपमान करना चिंताजनक है. अमित शाह का बयान दलित समाज को हतोसहित करने वाला राज तन्त्र की भाषा है. जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है.
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़े बड़े सपने दिखाकर सत्ता हासिल की. लेकिन अब झूठ का तिलिस्म बेनकाब होने लगा है. अडानी केस पर संसद में चर्चा से बचने के लिए कभी अंबेडकर जी पर टिप्पणी तो कभी राहुल जी के साथ संसद में बदसूलकी जैसे कृत्य भाजपा सांसद कर रहे हैं. केंद्र की सरकार हताश और निराशा में चल रही है. प्रजातन्त्र में भाषा की मर्यादा ही उसकी खूबसूरती है. लेकिन भाजपा के बड़े नेता अपने चरित्र और संस्कार को ही समय समय पर प्रदर्शित करते हैं. जिसकी मिसाल बाबा साहब के प्रतिकूल टिप्पणी है.
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि अडानी के व्यवसाय से केंद्र सरकार चिंतित है. क्योकि अडानी के कारोबार को कई देशों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अमेरिकी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी है. जिस पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस ने मांग उठाती रही. लेकिन भाजपा चर्चा से घबरा गई है. कहीं केंद्र सरकार बेनकाब न हो जाए. क्योकि इसके पहले भी अडानी पर हिंडन बुर्ग की रिपोर्ट, सेबी घोटाला, सेल कम्पनियो के जरिए 20 हजार करोड़ का निवेश का मामले कि सच्चाई खुल न जाए इसलिए भाजपा कई पैतरे अपना रही है. बाबा साहब को अपमानित किया गया जो दलित समाज के लिए अपमानजनक है.
पुतला दहन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, देवेंद्र सिंह, इंग्रिड मैकलाउड, राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, रविन्द्र सिंह, प्रमोद नायक, विश्वम्भर गुलहरे, शिवा मिश्रा, आशीष गोयल, अशोक राजवाल, सिद्धांशु मिश्रा, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जगदीश कौशिक, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, लक्ष्मी साहू, शेरु असलम, सीमा घृतेश, स्वर्णा शुक्ला, शहज़ादी कुरैशी, प्रियंका यादव, आशा पांडेय, शिल्पी तिवारी, अन्नपूर्णा ध्रुव, शुभलक्ष्मी, रमाशंकर बघेल, राम प्रसाद साहू, सुबोध केसरी, गजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश ताम्रकार, पुष्पेंद्र मिश्रा, काजू महराज, रामदुलारे रजक, वसीम बख्श, मनोज सिंह, गौरव एरी, सुभाष ठाकुर, शंकर कश्यप, मोहम्मद अयूब, हरमेंद्र शुक्ला, संजय आयल, राजेश केसरी, अशोक सूर्यवंशी, करम गोरख, शेख निजामुद्दीन, हेरि डेनिएल, बालचन्द साहू, कमलेश सोनी, अयाज़ खान, देवेंद्र मिश्रा, काशी रात्रे, श्याम पटेल, सुरेंद्र तिवारी, वैभव शुक्ला, उमेश कश्यप आदि बड़ी तादाद युवा कांग्रेस के साथी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सांसद राहुल गांधी पर FIR मामले में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

राजनांदगांव : संसद परिसर में धक्का-मुक्की के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ किए गए एफआईआर के विरोध में सैकड़ो की तादाद में कांग्रेसियों ने राजनांदगांव शहर में रैली निकाली और इस मामले में झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से ध्यान भटकाए जाने की बात कही.
संसद परिसर में भाजपा सांसदों के साथ राहुल गांधी द्वारा कथित धक्का-मुक्की के मामले को लेकर उन पर दर्ज किए गए एफआईआर के खिलाफ कांग्रेसियों ने कड़ा आक्रोश जताते हुए शहर में रैली निकाली. इस रैली के जरिए कांग्रेस जनों ने गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी को आडे़ हाथों लिया है.
इस रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने कहा बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी के मामले से ध्यान भटकाने भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर झूठा एफआईआर कराया गया है.
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर से छाबड़ा ने कहा कि लोकसभा में जो घटना हुई है. उसमें राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसके खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी किए जाने का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कड़ा विरोध कर रहे थे. इसलिए जानबूझकर भाजपा सांसदों के द्वारा विवाद कराया गया और झूठ रिपोर्ट दर्ज किया गया.
कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के जरिए राहुल गांधी पर की गई एफआईआरा को वापस लेने की मांग की गई. वहीं शहर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गई. जिसमें भारी तादाद में कांग्रेसी शामिल हुए. इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संसद में धक्का-मुक्की मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि ये एक शर्मनाक घटना है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. राहुल गांधी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं. वो इस ऐसा नहीं कर सकते. बीजेपी जानबूझकर इस मामले को तूल दे रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले में आरोप लगाए हैं
सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि भाजपा सांसद माफी मांगें क्योंकि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है जो देश के हर नागरिक के लिए आदर्श हैं.’ कल संसद में हुए विवाद पर कांग्रेस की शिकायत पर उन्होंने कहा, भाजपा सिर्फ एक पक्ष के साथ आगे बढ़ती है. वह कभी भी भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसके लोगों के साथ आगे नहीं बढ़ती.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह सरकार डरी हुई है। यह सरकार अडाणी मामले पर चर्चा करने से डरती है. उन्हें पता है कि अंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएं सामने आ चुकी हैं. इसलिए, अब वे विपक्ष से डरे हुए हैं क्योंकि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं. इस मामले से राष्ट्रहित जुड़ा हुआ है. हमारा संविधान अंबेडकर जी, इस देश के लोगों और हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने दिया है. उनका ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा.”
राहुल के खिलाफ FIR होने पर प्रियंका ने कहा- बीजेपी नेता इतने हताश हैं कि वे झूठी FIR दर्ज करा रहे हैं. राहुल जी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते. मैं उनकी बहन हूं, मैं उन्हें जानती हूं. वे ऐसा कभी नहीं कर सकते. ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI