पेट्रोल पंप में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ कर्मचारी, खोजबीन के बाद टंकी में मिला शव, संदिग्ध मौत से क्षेत्रवासियों में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

An employee suddenly went missing while on duty at a petrol pump; his body was found in the storage tank after a search. The suspicious death has caused a stir among local residents, and the police have launched an investigation.

पेट्रोल पंप में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ कर्मचारी, खोजबीन के बाद टंकी में मिला शव, संदिग्ध मौत से क्षेत्रवासियों में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिला के मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में उस समय हड़कंप मच गया. जब ड्यूटी के दौरान लापता हुए एक कर्मचारी की लाश पेट्रोल टंकी से लगी पानी की टंकी में मिली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव उम्र 39 साल के रूप में हुई है. वह राताखार का निवासी था और मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालने का काम करता था. और घटना के समय सेकंड शिफ्ट की ड्यूटी पर आया हुआ था. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर तीन कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान अचानक ओम प्रकाश वहां से लापता हो गया. काफी समय तक उसके वापस नहीं आने पर अन्य कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की. पेट्रोल पंप संचालक को भी इसकी जानकारी दी गई. खोजबीन के दौरान पेट्रोल टंकी से लगी पानी की टंकी में ओम प्रकाश का शव मिला.
खबर पर पहुंची पुलिस
घटना की खबर मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल कर्मचारी की मौत किन हालात में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.
पेट्रोल पंप कर्मचारी खुशी मिश्रा ने बताया कि उस समय तीन लोग ड्यूटी पर थे. अचानक ओम प्रकाश वहां दिखाई नहीं दिया. इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक को जानकारी दी गई और कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान पानी की टंकी में उसका शव मिला.
पेट्रोल की बदबू आने की बात
बताया जा रहा है कि मृतक ओम प्रकाश शराब का सेवन करता था. घटनास्थल पर पानी की टंकी में पानी और पेट्रोल दोनों मौजूद होने की जानकारी सामने आई है. शव से पेट्रोल की बदबू आने की बात भी कही जा रही है. हालांकि मौत की असल वजह क्या है. यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी. फिलहाल मानिकपुर चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?