तीन दर्दनाक हादसे, धान परिवहन करते ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची जान, सड़क किनारे पलटी कार दो घायल, दो बाइक में टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

Three tragic accidents, truck carrying paddy crashed, narrowly escaped death, car overturned on the roadside, two injured, two bikes collided, then truck crushed them

तीन दर्दनाक हादसे, धान परिवहन करते ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची जान, सड़क किनारे पलटी कार दो घायल, दो बाइक में टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

धान परिवहन करते ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक की बाल-बाल बची जान

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले में मैनपुर के रजा पड़ाव के पास स्थित अंधे मोड़ पर एक ट्रक एक्सीडेंट हो गया. यह ट्रक सरकारी धान मंडी से धान परिवहन कर रहा था और देवभोग के रोहना गुड़ा धान खरीदी केंद्र से धान लेकर कुंडेल भाठा की तरफ जा रहा था. 
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक ने साइड देने की कोशिश में सिंगल लेन रोड पर नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. ड्राइवर के मुताबिक ट्रक भिलाई के किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी का है. हालांकि इस हादसे में न तो किसी इंसान को चोटें आईं और न ही माल की कोई नुकसान हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलटी, दो युवक गंभीर रुप से घायल

जांजगीर चांम्पा : जांजगीर चांम्पा जिले के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. जिससे दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. यह घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक संजय महंत उम्र 25 साल और रामरतन यादव उम्र 24 साल बाराद्वार से अपनी कार में कमरीद की तरफ जा रहे थे. तेज रफ्तार की वजह से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पहले एक पेड़ से टकराई. फिर तीन से चार बार पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई.
इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं. घायल युवकों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएटी महेंद्र यादव ने बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तेज रफ्तार दो बाइक में हुई टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के सुकली मार्ग में दो बाइक में जोरदार टक्कर होने के बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला दिया. इस हादसे में दोनो बाइक चालकों को हल्की चोट आई है. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
डायल 112 में पदस्थ आरक्षक अभिषेक जायसवाल से जानकारी मिली शुक्रवार की सुबह ग्राम सुकली मुख्य मार्ग नहर पुल के पास दो बाइक में पहले टक्कर हुई. जिसमें एक बाइक में सवार दुर्गेश धोबी जो कि अकलतरा क्षेत्र का रहने वाला है. वह बाइक से उछल कर दूर जा गिरा. वही दूसरे बाइक में दो लोग सवार थे. तीनो को हल्की चोट आई है. तभी नवागढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट लेते हुए कुचल दिया. और मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI