सराफा बाजार में दिनदहाड़े लूट, साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार, घटना सीसीटीवी में कैद, मचा हड़कंप, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Robbery in broad daylight in bullion market bike riders ran away after snatching three and a half lakh cash incident captured in CCTV created panic questions raised on law and order
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में खुलेआम दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी एक बाइक में आए और एक सरकारी कर्मचारी के हाथ से झपट्टा मारकर साढ़े तीन लाख रुपए लूट ले गए. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी लाइन इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर बिलासपुर के सदर बाजार में सरकारी कर्मचारी अवनीश सोनी बैंक ऑफ महाराष्ट्र से साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर सदर बाजार जाने के लिए निकले थे. मारवाड़ी लाइन की सड़क में वे पैदल चल रहे थे. उनके एक हाथ में एक थैला था जिसमें 3 लाख पचास हजार रुपए थे.
तभी इसी बीच पीछे से एक मोटर सायकल में सवार होकर दो युवक आए। जिसमें एक बाइक चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा हुआ था. पीछे बैठे अज्ञात लुटेरे जैसे ही पीड़ित अवनीश सोनी के नजदीक पहुंचा झपट्टा मारकर हाथ में रखा थैला लूट लिया. थैला लूटते ही बाइक चला रहे युवक ने बाइक की स्पीड बढ़ाई और फरार हो गए.
अवनीश सोनी कुछ समझ पाते इसके पहले आरोपी पूरी रकम लूटकर फरार हो गया. इसके बाद शोरगुल मचा तो लोगों को समझ आया. और पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. किसी ने घटना की खबर पुलिस को दे दी.
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की.
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरु कर दिए हैं. साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है. घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले में जुटी हुई है.
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि लुटेरे युवक ने पूरी प्लान के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है और शायद बैंक से ही पीछा करते हुए आ रहे थे. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की पहचान में जुटे हैं. जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है. दिन दहाड़े लूट की घटना से सादर बाजार, गोल बाजार और मारवाड़ी लाइन के व्यापारी दहशत में है. व्यापारियों और निवासियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



