एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद नहीं हुई सुनवाई, आज 12 गांव के 733 किसान सांसद निवास का घेराव कर करेंगे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

There was no hearing after submitting the memorandum to the SDM today 733 farmers from 12 villages will surround the MP residence and stage an indefinite sit in protest

एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद नहीं हुई सुनवाई, आज 12 गांव के 733 किसान सांसद निवास का घेराव कर करेंगे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

अंतागढ़ : कांकेर जिला में नवीन धान खरीदी केंद्र कर्रेगांव की मांग को लेकर आज 22 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार को सांसद निवास का घेराव कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
इस धरना प्रदर्शन में 4 पंचायत अमोड़ी, जेठेगांव, कानागांव, मंडागाँव के 12 गांव अमोड़ी, जेठेगांव, कर्रेगांव, नेलसोड़, लामन, गदाम, आमाकोट, उमकी, हल्बा सिकसोड़, नवागढ़, दुट्टापिपली, मंडागांव के कुल 733 किसान इस धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे.
किसानों द्वारा तीन दिन का अल्टीमेटम शासन-प्रशासन को ज्ञापन के जरिए आवेदन दिया था. जिसका तीन दिन बाद भी शासन-प्रशासन से कोई ठोस जवाब नहीं आया. जिसके बाद फिर नवीन धान खरीदी केंद्र कर्रेगांव में चर्चा किया गया और फैसला लिया गया.
गौरतलब है कि नवीन धान खरीदी केंद्र कर्रेगांव में खोलने 18 नवंबर को चार पंचायत के किसान अंतागढ़ रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था. लेकिन तीन दिन बाद भी शासन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिसको लेकर कर्रेगांव में 12 गांव के 733 किसान 22 नवंबर को सांसद निवास का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI