सूरजपुर जिला में 31 की बजाय 24 जनवरी से बंद हुई धान खरीदी, किसान परेशान, किसनों मे मायूसी और आक्रोश, शासन के प्रति जताई नाराजगी
In Surajpur district, paddy procurement stopped from 24th January instead of 31st, farmers are upset, farmers are disappointed and angry, expressed their displeasure towards the government
सूरजपुर : शासन द्वारा धान खरीदी की आखरी तारीख 31 जनवरी रखा गया था. लेकिन 24 जनवरी से ही धान खरीदी का विकल्प कम्प्यूटर सिस्टम से हटा दिया गया है. जिससे सूरजपुर जिले के करीब सैकड़ो किसान धान बेचने से वंचित हो गये हैं. किसानों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि 24 जनवरी तक खरीदी केंद्रों में धान विक्रय का टोकन काटा जाएगा औऱ 31जनवरी तक धान खरीदा जाएगा.
लेकिन किसान जब 24 जनवरी को टोकन कटवाने खरीदी केंद्र पहुंचे तो उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि धान खरीदी बंद हो चुका है. अब टोकन नही कटेगा. वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनका टोकन तो कटा था. लेकिन किसी वजह से वे धान नही बेच पाए थे उन्हें अपने टोकन को संशोधित कराना था लेकिन आनलाईन में धान खरीदी का विकल्प बंद होने से उनका टोकन भी संसोधित नही हो सका है.
ऐसे में किसान काफी मायूसी और शासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि जब शासन द्वारा धान खरीदी की आख़री तारीख 31 जनवरी रखा गया है तो समय से पहले खरीदी क्यों बंद किया गया?.
खाद्य अधिकारी सूरजपुर संदीप भगत ने कहा कि जिले में 24 जनवरी तक का टोकन जारी हो चुका है. बाकी किसानों की जानकारी सभी समिति प्रभारियों को सूची संधारित करने के लिए निर्देशित किया गया है. कोई भी किसान धान बेचने से वंचित नही होंगे. समितियों से लिस्ट लेकर पात्र किसानों की धान की खरीदी शासन से प्राप्त निर्देशानुसार की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



