बाइक से तस्करी कर रहे नशीली दवाओं के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, इंजेक्शन-टैबलेट बरामद, पल्सर बाइक जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
Young man and woman arrested with drugs being smuggled on bike, injections and tablets recovered, Pulsar bike seized, action taken under NDPS Act
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मार्ग पर दबिश देकर एक युवक और युवती को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22, 29 के तहत अपराध क्रमांक 278/2025 दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को 22 जून 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि एक पुरुष और एक युवती पल्सर मोटरसाइकिल CG13 AW 5055 पर सवार होकर कनकतुरा (ओडिशा) से रायगढ़ की तरफ अवैध नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे हैं
इस खबर के मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने एम.सी.एच. अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की. कुछ ही देर बाद बताए गए हुलिए के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखे. जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस टीम की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया.
पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू उम्र 31 साल निवासी अंबेडकर आवास, आईटीआई कॉलोनी, रायगढ़ बताया. उसके साथ बैठी युवती की पहचान कुमकुम महंत उर्फ सोनम उम्र 18 साल 5 महिना निवासी ठाकुरपाली गोड़म, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रुप में हुई.
दुर्गेश के पास रखे काले पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने 250 नग 1ml NRX Pentazocine Lactate Injection अनुमानित कीमत ₹7,325/-, 16 पत्ते Nitrazohm-10 Tablets अनुमानित कीमत ₹720/-, एक पल्सर बाइक CG13 AU 0699 अनुमानित कीमत ₹1,00,000/- जब्त की. कुल सामग्री का मूल्य ₹1,08,045/- है.
आरोपियों ने पूछताछ में इन नशीली दवाओं को बिक्री के मकसद से परिवहन करना कबूल किया है. इस कार्रवाई में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, आरक्षक सुशील मिंज, चन्द्रकुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, महिला आरक्षक एलीशा टोप्पो और माधुरी राठिया की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



