मोबाइल केबल गड्ढा खुदाई के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, काल बनकर आया करैत सांप, युवक की ले ली जान
A young man died a painful death due to electric shock while digging a pit for a mobile cable, a krait snake came as death, took the life of the young man
मोबाइल केबल गड्ढा खुदाई के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है मोबाइल कनेक्शन वायर जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय बिजली के करंट के चपेट में आने से मैनपुर भाटीगढ़ निवासी युवक चम्मन लाल साहू दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम भाटीगढ निवासी चम्मन लाल साहू उम्र करीब 40 साल एक मोबाइल कंपनी में केबल वायर जोड़ने का काम कर रहा था. रोजाना की तरह अपने साथियों के साथ केवल वायर जोड़ने का काम करने के लिए मैनपुर सिकासार क्षेत्र में गया हुआ था और सुबह 8 बजे के आसपास गड्ढा खोद रहा था. गड्ढा खोदने के बाद वायर जोड़ने के लिए वह गड्ढे की भीतर उतरा था कि अचानक करंट लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
युवक जिस स्थान पर गड्ढा खोदकर केबल वायर जोड़ने का काम कर रहा था. उसके नजदीक बिजली के हाई टेंशन तार के खंभे भी हैं. इस दौरान अचानक करंट लगने से युवक की मौत हो गई. युवक को जिला अस्पताल गरियाबंद इलाज के लिए ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा गया परिजनों ने शाम को मैनपुर भाटीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया.
मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी केवल वायर जोड़ने का काम कर जीवन यापन कर रहा था. उनके दो बच्चे भी हैं. सोमवार को सुबह अपने साथियों के साथ चम्मन लाल साहू केवल वायर जोड़ने गया था. उनके साथियों ने करंट लगने की जानकारी फोन से दिया तो परिजन गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.इस मामले रिपोर्ट गरियाबंद थाना में किया गया है. पुलिस द्वारा मामले में जांच की बात कही गई है.
बिजली विभाग मैनपुर के अधिकारी संजीव बंजारे ने बताया जहां पर केवल वायर जोड़ने के लिए गड्ढा खोदा गया था. उसके नजदीक बिजली के खंबे है और इस दौरान बिजली के करंट लगने से युवक की मौत होने की जानकारी मिली है. विभाग द्वारा जांच किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
काल बनकर आया करैत सांप, युवक की ले ली जान
रायगढ़ /धरमजयगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना अंतर्गत खम्हार गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जिसमें एक युवक की मौत जहरीले सांप करैत के काटने से हो गई. ह्रदयविदारक घटना से खम्हार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र पाल की खम्हार बस स्टैंड में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है. जहां रोज़ की तरह काम खत्म कर वह रात करीब 9 बजे घर लौटा था. और जैसे ही युवक घर पहुंचा. उसी दौरान उसे करैत सांप ने डस लिया.
युवक को फौरन सांप के काटने का एहसास नहीं हुआ. कुछ ही देर में जब पैर की अंगुली में सूजन बढ़ने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी. युवक की नाजुक हालत को देखने से घर वालों को सांप के काटने की आशंका हुई. इसके बाद घर में खोजबीन करने पर करैत सांप दिखाई दिया. जिससे स्थिति की गंभीरता समझ में आई.
परिजन फौरन युवक को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लेकर पहुंचे. जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन हालत नाहक होते देख चिकित्सकों ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. ह्रदयविदारक घटना से खम्हार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. और वहीं परिजनों में मातम छा गई है. वहीं गांव के लोगों ने बताया कि मृतक युवक को एक मेहनती और शांत स्वभाव वाला व्यक्ति था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



