रायपुर में महिला से बुआ के लड़के ने पड़ोसी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दोनों फरार, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, दो आरोपी गिरफ्तार

In Raipur a woman aunt son along with a neighbor raped a woman both absconding two accused of physical exploitation on the pretext of marriage arrested

रायपुर में महिला से बुआ के लड़के ने पड़ोसी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दोनों फरार, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में महिला से बुआ के लड़के ने पड़ोसी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दोनों फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर में महिला को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश जारी है. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.
दरअसल पीड़ित महिला ने 18 नवंबर को शिकायत में बताया कि वह सुखराम नगर में किराये के मकान में रहती है. महिला के पति के बुवा का लड़का बिज्जू मरकाम जो बालाघाट से मेहमानी में यहां आया हुआ था और महिला के बगल में किराये से एक लड़का रहता है जो बिहार से कमाने खाने के लिए आया था दोनों में जान पहचान हो गयी थी. 29 अक्टूबर 2024 को महिला के पति के बुवा का लड़का बिज्जू मरकाम ने बिहारी लड़के के घर पर महिला को बहला फुसलाकर कमरे में बुलाया. जहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को 18 नवंबर को दी. जिस पर पति ने पत्नी के साथ गुढ़ियारी थाना पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया. जिस पर पुलिस दोनों फरार युवकों की तलाश कर रही है. पीड़ित महिला ने रिपोर्ट मे देरी की वजह मुख्य आरोपी के परिवार का सदस्य होने से संकोच होना बताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : प्रार्थी के ने नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बालिका को आरोपी मनोज सूर्यवंशी और उनके साथी निखिल सूर्यवंशी के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये हैं. इस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ 18 जून 2024 को थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 233/24 धारा 363 भादवि कायम कर जांच में लिया गया.
नाबालिग अपहृत बालिका की लगातार पतातलाश की जा रही थी. इसी कड़ी में मुखबिर से खबर मिली कि अपहृत बालिका आरोपी मनोज सूर्यवंशी के साथ हैदराबाद में है कि इस खबर के आधार पर पता तलाश के लिए नवागढ़ पुलिस द्वारा हैदराबाद जाकर अपहृता  को आरोपी के कब्जे से  बरामद किया गया. अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया.
बयान में बताई कि आरोपी मनोज सूर्यवंशी द्वारा अपने साथी निखिल के मोटर सायकल में उसके मदद से शादी का झांसा देकर भगा ले गया और आरोपी मनोज सूर्यवंशी ने दैहिक शोषण किया. जिसके बाद इस मामले में जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 (2) (N), 34 भादवि जोड़ी गई.
जांच के दौरान आरोपी (01) मनोज सूर्यवंशी (02) निखिल सूर्यवंशी दोनो निवासी सरखो के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आर. स्वाती गिरोलकर, आरक्षक बलराम यादव और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI