बेटी से बात करने से रोका तो एकतरफा प्यार में बॉयफ्रेंड ने टंगिया से हमला कर गर्लफ्रेंड की मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी अवधेश राम गिरफ्तार

When prevented from speaking to her daughter, a boyfriend—driven by unrequited love—attacked and killed his girlfriend's mother with an axe; the accused, Avadhesh Ram, has been arrested.

बेटी से बात करने से रोका तो एकतरफा प्यार में बॉयफ्रेंड ने टंगिया से हमला कर गर्लफ्रेंड की मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी अवधेश राम गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर  से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला आषता थाना क्षेत्र के हीर्री गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका धनमनी बाई के पति के द्वारा 4 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 3 सितंबर की सुबह 11:30 बजे खाना खाने के बाद मवेशी चराने के लिए वो जंगल की तरफ गया था. उसकी पत्नी धनमनी बाई घर पर अकेली थी. शाम करीब 6 बजे मवेशी चराकर वापस घर आया और मवेशियों को गोठान में बंद कर घर के अंदर पहुंचा. देखा कि उसकी पत्नी धनमनी बाई घर के अंदर जमीन पर पड़ी हुई थी. उसके दाहिने तरफ के चेहरे में गंभीर चोट लगी थी और खून बह रहा था. आवाज देने पर भी वह कुछ नहीं बोली. पास ही टांगिया पड़ा हुआ था.
प्रार्थी ने घटना की जानकारी फौरन परिजनों को दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या करने की नीयत से टांगिया से वार कर उसकी पत्नी के घाट उतार दिया.
इस रिपोर्ट पर थाना आस्ता में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस ने  फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर मौके का बारीकी से मुआयना कराया. पुलिस टीम द्वारा मृतिका के परिजनों और गवाहों से डिटेल पूछताछ की गई. पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अवधेश राम नामक व्यक्ति कुछ दिन पहले मृतिका के घर आया था और उसके साथ विवाद किया था.
पुलिस जांच और गवाहों के बयान के आधार पर अवधेश राम पर शक होने पर पुलिस टीम ने उसकी पतासाजी शुरू की. पुलिस टीम जब संदिग्ध अवधेश राम के ग्राम कोमडो स्थित घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला. पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से संदिग्ध आरोपी की तलाश व ट्रेसिंग की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को खबर नीली कि संदिग्ध आरोपी रायडीह, झारखंड में मौजूद है. पुलिस टीम ने रायडीह, झारखंड पहुंचकर आरोपी अवधेश राम को हिरासत में लिया गया और जशपुर लाया.
मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार
आरोपी अवधेश राम ने पूछताछ में बताया कि वह मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था. मृतिका की बेटी द्वारा उससे बातचीत नहीं करने की वजह से वह नाराज था. इसी नाराजगी में वह मृतिका के घर गया था. जहां वह घर में अकेली थी. मृतिका ने आरोपी को अपनी बेटी से बातचीत करने और उसे परेशान करने से मना किया. जिससे आरोपी गुस्से में आ गया और घर में रखे टांगिया से मृतिका के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से मृतिका की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.
आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोमडो थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा जुर्म कबूल करने और पुख्ता सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?