बेवफाई की सजा, पति के साथ जा रही पत्नी के सामने अचानक आया पूर्व प्रेमी, बोला- बिना बताए शादी की, फिर चाकू से किए वार, ब्वॉयफ्रेंड शिवम फरार
Punishment for infidelity, ex-boyfriend suddenly appeared in front of wife going with husband, said- married without telling, then stabbed with knife, boyfriend Shivam absconded
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक शख्स ने पति-पत्नी का रास्ता रोककर धारदार चाकू से महिला के पति पर वार कर उसे लहुलूहान कर दिया. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा सिटी कोतवाली थाने में गेजामुड़ा निवासी छलिया चैहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 मई को वह अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल ढिमरापुर गया हुआ था. जहां से 11 मई को वह पत्नी को लेकर मोटर साइकिल से संजीवनी अस्पताल जा रहा था. इस दौरान जब वे शाम करीब 6 बजे शहर के सुभाष चौक के पास स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंचे थे तभी उसकी पत्नी का पूर्व प्रेमी शिव यादव स्कूटी से आया और मोटर साइकिल के सामने स्कूटी को रोककर उनका रास्ता रोकते हुए उसकी पत्नी से बोला कि कहां घुम रही हो. मुझे बिना बताए शादी कर ली. कहकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जेब में रखे चाकू को निकालकर महिला पर वार करने की कोशिश करने लगा.
इस दौरान महिला के पति छलिया चैहान ने जब बीच बचाव किया तो आरोपी शिव यादव ने छलिया चौहान के ही गले और सिर में चाकू मारकर फरार हो गया. जिसके बाद लहुलूहान हालत में सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. आरोपी किसी जूता दुकान में काम करता था. लेकिन वहां वह नहीं मिला. आरोपी की तालाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



