मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया युवक, हाथ और पैर झुलसे, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

While stealing coal from a goods train, a young man came in contact with a high voltage wire, his hands and legs were burnt, admitted to hospital, condition critical

मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया युवक, हाथ और पैर झुलसे, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सूरजपुर में मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया. यह घटना उचडीह रेलवे स्टेशन की तरफ से सूरजपुर के बीच हुई. कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है.
मिली जानकारी के मुताबिक उचडीह निवासी नरेंद्र जगलाल उम्र 21 साल मालगाड़ी से कोयला उतार रहा था. इसी दौरान उसने गलती से ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार को छू लिया. करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया. नीचे गिर पड़ा.
बताया जा रहा है युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने फौरन घायल युवक को सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. शरीर पर गंभीर जलन और चोटों को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB