तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रक को मारी ठोकर, चक्के के नीचे दबने से महिला की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A high speed bus hit a parked truck, a woman died a painful death after being crushed under the wheels, mourning spread, police started investigation
रायगढ़ : रायगढ़ जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां सितारा बस ने खड़ी ट्रक को ठोंकर मार दी. हादसे में चक्के में दबकर महिला की मौत हो गई. यह हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह आज सुबह रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड से सुबह 6 बजे जशपुर जिले के कुनकुरी जाने के लिए सितारा बस नम्बर CG13 Q 0298 मुसाफिरों को लेकर निकली. जो समारुमा के पास खड़ी ट्रक नंबर CG14 MG 6406 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
जिसके बाद बस का शीशा सामने से तोड़ते हुए सामने बैठी महिला बस के नीचे आ गई. और चक्के में दबने से मौत हो गई. बस चालक के फरार हो जाने की बात कही जा रही है.
सड़क पर खड़ा ट्रक जहां ट्रक ड्राइवर की लापरवाही को दर्शाता है. वहीं समय बचाने और सवारी उठाने के लिए तेज दौड़ रही बस, बस ड्राइवर की लापरवाही सामने ला रही है. फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



