सतनामी समाज अध्यक्ष के बेटे के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, चाकूबाजी करने वालों को आखिरकार किसका संरक्षण?

There was a fatal attack on the son of Satnami Samaj President who ultimately protects those who commit knife attacks

सतनामी समाज अध्यक्ष के बेटे के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, चाकूबाजी करने वालों को आखिरकार किसका संरक्षण?

घरघोड़ा : आजकल अपराधियों में पुलिस का डर खत्म होते चला जा रहा है. कही भी कभी आए दिन चोरी मारपीट घटना अब आम होती जा रही है. तीन युवकों ने स्कुटी में घुम रहे युवक को गणेश विसर्जन करने वाले प्रज्ञा स्कूल के पास पीछे से गर्दन पकड़ कर गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घूसों से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिया और किसी नुकीली चाकू जैसे चीज जानलेवा हमला कर घायल कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक दिवाकर लहरे, अनुराग महंत, समीर महंत तीनों करीब 4:30 बजे एक साथ स्कुटी में घुम रहे थे. स्कुटी को अनुराग चला रहा था. रास्ते में गणेश विसर्जन करने वाले प्रज्ञा स्कूल के पास पहुंचे थे. ज्यादा भीड़भाड़ होने की वजह से तीनों वहीं रुक गए. तभी पहले से रंजिश रखने वाले दिनेश महंत उर्फ दीनु, मुकेश महंत उर्फ मोनू दोनों ने मिलकर दिवाकर लहरे को पीछे से गर्दन पकड़ कर गंदी गालियां देते हुए लात-घूसों से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और किसी नुकीले चाकू जैसे चीज से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने मामले में काउंटर जुर्म दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb