चरित्र शंका को लेकर हुआ विवाद, पति गुस्से में पत्नी का टांगी से गला काटकर हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

There was a dispute over doubt about character, husband angrily slit his wife's throat with a sickle and fled, police arrested the accused

चरित्र शंका को लेकर हुआ विवाद, पति गुस्से में पत्नी का टांगी से गला काटकर हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सरगुजा : सरगुजा जिले के मैनपाट में चरित्र शंका पर विवाद को लेकर पति ने पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और भाग निकला. वारदात की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, नर्मदापुर के खालपारा में टेलसाय माझी उम्र 40 साल का बुधवार दोपहर अपनी पत्नी मुडाई माझी उम्र 38 साल से विवाद हुआ. विवाद के दौरान दोनों नशे की हालत में थे. विवाद बढ़ने पर टेलसाय माझी ने टांगी से मुडाई माझी के गले पर जोरदार वार कर दिया. टांगी के वार से मुडाई माझी का गला कट गया. वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई.
पत्नी की हत्या के बाद टेलसाय माझी भाग निकला. मृतका के तीन बच्चे हैं जो दोपहर में रिश्तेदारों के घर गए थे. एक बच्चा शाम करीब पांच बजे वापस घर पहुंचा तो घर के बरामदे में मुडाई माझी का शव पड़ा था और चारों ओर खून फैला हुआ था. मां का शव देखकर बच्चा रोने लगा तो आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी मिली. इसकी खबर शाम पांच बजे कमलेश्वरपुर पुलिस को मिली. वारदात की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की. उसे हिरासत में लिया गया. देर शाम तक घटनास्थल पर जांच जारी थी.
मृतका के तीन बच्चों में बेटी करीब 14 साल की है और दो बेटे करीब 11 और 9 साल के हैं. आसपास के लोगों ने बताया कि टेलसाय माझी को अपनी पत्नी का संबंध दूसरे युवक से होने का शक था. इसे लेकर उनका विवाद तीन दिनों से हो रहा था. दोपहर विवाद बढ़ गया तो टेलसाय माझी ने पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी टेलसाय माझी अपने माता-पिता का एकलौता बेटा है. उसके चचेरे भाई भी नर्मदापुर में रहते हैं. मां की हत्या और पिता के गिरफ्तार होने से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं. दंपती घर की खेती के अलावा मजदूरी भी करते थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB