दो पत्नियां घर से भागी तो तीसरी शादी कर उसे पति ने जलाया, इलाज के दौरान गई जान, मौत से गांव में आक्रोश, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
When two wives ran away from home, the husband married the third wife and burnt her, she died during treatment, there was anger in the village due to the death, villagers surrounded the police station
बालोद : बालोद जिले के लिम्हाटोला गांव में एक महिला की आग में झुलसकर हुई मौत के बाद मामला गरमा गया है. ग्रामीणों ने महिला के पति सुरेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए डौंडी थाने का घेराव किया और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ग्राम लिम्हाटोला में महिला पवन बाई मिट्टी तेल से जल गई थी. नाजुक हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.
ग्रामीणों का आरोप है कि सुरेश पहले भी अपनी दो पत्नियों के साथ मारपीट करता था. जिससे तंग आकर दोनों अपने मायके चली गई थी. पवन बाई उसकी तीसरी पत्नी थी. लोगों का कहना है कि सुरेश ने पवन बाई को भी लगातार प्रताड़ित किया और आखिरकार मिट्टी तेल डालकर उसे जला दिया.
मृतका के दो छोटे बच्चे हैं. एक 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा है. ग्रामीणों ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मामले को लेकर आज पुलिस थाने का घेराव कर ग्रामीण पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण डौन्डी थाना पहुंचे. पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



