सोनिया-राहुल गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ चिलचिलाती धूप में कांग्रेस का ED दफ्तरों के बाहर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

Congress staged a state-wide sit-in protest outside ED offices in the scorching heat against the action taken against Sonia-Rahul Gandhi, many leaders detained

सोनिया-राहुल गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ चिलचिलाती धूप में कांग्रेस का ED दफ्तरों के बाहर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

रायपुर : नेशनल हेराल्ड केस को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने बुधवार को राजधानी रायपुर समेत पुरे देश में ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेसियां का दुरुपयोग कर रही है. ये एजेंसिंया केंद्र के इशारे पर काम कर रही हैं. कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर फंसाया जा रहा है.
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का नाम शामिल हैं.  
धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, मलकीत सिंह गैदू, छाया वर्मा, विकास उपाध्याय, अनीता शर्मा सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे प्रदेश में रायपुर से लेकर बस्तर, सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर तक हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस को दबाने और कांग्रेसियों को बदनाम करने की साजिश हो रही है. नेशनल हेराल्ड पैसा कमाने का जरिया नहीं था. पूर्व सीएम ने ये बातें रायपुर राजिव गांधी चौक स्थित ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान कही.
प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे. वहीं इससे पहले जगदलपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हटा दिया है. यहां सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा अफसरों की बैठक ले रहे थे. इसी दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं गुरु घासीदास साहित्य अकादमी छग की महिला प्रदेशाध्यक्ष और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को मोदी सरकार की बौखलाहट करार दिया है.
उन्होने कहा कि मोदी सरकार पिछले ग्यारह साल से सत्ता मे है, इसके बावजूद उसके पास इस मामले मे कोई साक्ष्य और सबूत नही मिला. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने ईडी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि कलियुग इसी को कहते हैं कि आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले परिवारीजनों के खिलाफ एक राजनैतिक पार्टी ईडी से फर्जी मुकदमा लिखवा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हाफिज खान ने कहा कि उलटा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की असफल प्रयास में इस प्रकार की राजनैतिक प्रतिशोध भरी कार्रवाई के जरिए अब अंग्रेजो के सपने पूरा कर रही है. उन्होने कहा कि एजेएल पर बहुत कर्ज चढ़ गया इसलिए कांग्रेस पार्टी ने 2002 से 2011 के बीच चेक के माध्यम से उसे नब्बे करोड़ का लोन दिया.
उन्होने कहा कि यह लोन बिजली बिल अदा करने, टैक्स अदायगी के साथ बीआरएस और ग्रेजुएटी तथा पीएफ के मद में पारदर्शिता से काम आया. राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह कहना झूठ है कि यंग इण्डियन ने एजेएल को टेकओवर किया. उन्होने कडे अंदाज मे कहा कि यह पूरी तरह से निराधार और असत्य है कि इससे गांधी परिवार खूब पैसा बना रहा है.
उन्होने कहा कि यह भी सरासर झूठ व बकवास है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पैसे की हेराफेरी की है. उन्होने दावा जताया कि इसके जरिए सोनिया गांधी या राहुल गांधी को कभी एक पैसा नही मिला. एजेएल के ऊपर ऋण इतना था कि उसका लेनदेन रूक गया इसीलिए एजेएल के ऋण को बदल कर एक नई कंपनी यंग इण्डियन में ट्रांसफर कर दिया गया.

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है. पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ED का दुरुपयोग कर रही है. इस सिलसिले में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य मुख्यालयों में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालयों के सामने और संबंधित राज्यों में जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है.
कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने चार्जशीट दाखिल होने के बाद कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह धमकाने का काम कर रहे हैं.
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में अब पार्टी सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘जिस एजेंसी के जरिए लड़ाई को कोर्ट तक ले जाया गया है. उसकी मंशा सिर्फ विपक्ष को परेशान करने की है. गुजरात में सत्र होता है. राहुल गांधी मोडासा पहुंचते हैं और यहां चार्जशीट दाखिल हो जाती है. आप क्रोनोलॉजी समझिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB