डबल मर्डर से सनसनी, सनकी देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से जानलेवा हमला, दोनों की मौके पर मौत, 10 साल की सजा काट चूका आरोपी फिर गिरफ्तार
Double murder sparks shock: Deranged brother-in-law launches a fatal knife attack on his sister-in-law and niece, killing both instantly; the accused—who had previously served a 10-year sentence—has been arrested again.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में सोमवार को हुए एक दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड ने पूरे गांव को दहला दिया. पारिवारिक विवाद के चलते एक सनकी देवर ने अपनी भाभी और भतीजी की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने चाकू से दोनों का गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया, वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है.
परिवारिक विवाद में भाभी-भतीजी की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते आरोपी हेमलाल आदिल ने अचानक हिंसक रूप धारण कर अपनी भाभी कुमारी बाई आडिल पति खेलनदास आडिल उम्र 50 साल और भतीजी शकुंतला आडिल उम्र 18 साल पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
दो की हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीणों की खबर पर दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
10 साल की सजा काट चुका है आरोपी हेमलाल
बताया जा रहा है कि, आरोपी आरोपी हेमलाल आडिल पिता धनीराम आडिल उम्र 45 साल निवासी घोरेघाट, थाना दाढी, जिला बेमेतरा पहले भी एक मर्डर के मामले में करीब 10 साल की सजा काट चुका है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और बड़ी तादाद में ग्रामीण घटनास्थल के आसपास जुट गए. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ कर हत्या के वजह की जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



