रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में सवार भाजपा नेता की जलकर दर्दनाक मौत, शिक्षक की फरसे से हत्या, इलाके में सनसनी, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार, तलाश जारी

Amid a sand-smuggling dispute, a BJP leader met a gruesome death by burning inside his Fortuner SUV, while a teacher was hacked to death with a *pharsa* (battle-axe); the incident has sent shockwaves through the area. Four accused have been arrested, three remain at large, and a search is underway.

रेत तस्करी विवाद में फॉर्च्यूनर में सवार भाजपा नेता की जलकर दर्दनाक मौत, शिक्षक की फरसे से हत्या, इलाके में सनसनी, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार, तलाश जारी

कोरिया : रेत उत्खनन को लेकर हुए मंगलवार दोपहर को भाजपा नेताओं के बीच हुआ विवाद रात में खूनी खेल में तब्दील हो गया. फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर लगाई गई आग में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार के बाद उनके रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू सिंह उम्र 28 साल की भी मौत हो गई. यह मामला सोनहत थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान गाड़ी में भरत सिंह गहरवार के साथ सवार वीरू सिंह आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इनमें से एक योगेन्द्र सिंह बोलने की हालत में है.
वारदात की खबर मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 307 के साथ आगजनी की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है, इनमें से चार आरोपियों – अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं. बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है.
जानिए पूरा मामला
सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था. रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था.
देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया. विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के सामने डंपर वाहन लगाकर उसका रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह सवार थे.
साथी को फरसे से काटा, 3 को पीटा
कार सवार भरत सिंह बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति बाहर निकलकर भाग गए. लेकिन कार से बाहर निकलते ही तीनों की बेदम पिटाई की गई.
विरेंद्र के गले पर फरसे से वार किया गया था. गंभीर हालात में उन्हें अंबिकापुर के जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और मयंक सिंह को अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया है.
4 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा देर रात ही कोरिया पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली. पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है.
भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेताओं में गिने जाते थे और सोनहत क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी. वे पहले रामचंद्र सिंहदेव के करीबी रहे थे. लेकिन बाद में मतभेद होने पर भाजपा में शामिल हो गए थे.
हालांकि, इस मामले 7 लोगों के खिलाफ FIR हुई है. अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी सहित 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 3 लोगों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t