पुराना मकान तोड़ते समय भरभरा कर गिरा छज्जा, हादसे से मलबे में दबकर 28 वर्षीय मजदूर की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

A balcony collapsed suddenly while an old house was being demolished; a 28-year-old laborer died after being buried under the debris, succumbing before he could reach the hospital, leaving his family in mourning.

पुराना मकान तोड़ते समय भरभरा कर गिरा छज्जा, हादसे से मलबे में दबकर 28 वर्षीय मजदूर की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के ग्राम घुमका में एक पुराने मकान को तोड़ते समय छज्जा ढह गया. इस हादसे में मलबे में दबकर 28 साल के मजदूर अमर यादव की मौत हो गई. अमर चंडी चौक, घुमका का रहने वाला था. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमर यादव बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर समारु वर्मा की टीम में मजदूरी करता था. रविवार सुबह करीब 7 बजे वह ठेकेदार समारु वर्मा के निर्देश पर घुमका निवासी अशोक साहू के पुराने पक्के मकान को तोड़ने का काम कर रहा था. काम के दौरान जब अमर मकान का छज्जा तोड़ रहा था. तभी वह अचानक भरभराकर ढह गया.
संतुलन बिगड़ने से अमर छज्जे के साथ करीब 10 फीट नीचे गिर गया और भारी मलबे के नीचे दब गया. छज्जा गिरने की आवाज सुनकर पास बैठे मोहल्ले के नोहेंद्र सिन्हा और अन्य स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमर को मलबे से बाहर निकाला. नाजुक हालत में अमर को फौरन घुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल प्रबंधन की खबर पर घुमका पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी. इस हादसे से परिवार में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t