नगर निगम के सभापति को मिली जान से मारने की धमकी, कार से रौंदने की कोशिश, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, थाने पहुंचे समर्थक

The Municipal Corporation Chairman received death threats, an attempt was made to run him over with a car, there was a stir in the political corridors, supporters reached the police station

नगर निगम के सभापति को मिली जान से मारने की धमकी, कार से रौंदने की कोशिश, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, थाने पहुंचे समर्थक

दुर्ग : दुर्ग के नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है. इतना ही नहीं उनकी कार को रौंदने की भी कोशिश की गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं समर्थकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 
घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे अधिवक्ता नीरज चौबे ने श्याम शर्मा के घर के बाहर गाड़ी का हॉर्न बजाया. हॉर्न बजाने से मना करने पर दोनों में कहा-सुनी शुरु हुई. विवाद के बाद बहस के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उन पर कार चढ़ाने की कोशिश हुई
जिसमें अधिवक्ता नीरज चौबे पर आरोप लगाया गया है. सभापति श्याम शर्मा और उनके समर्थकों ने थाने में पहुंचकर आरोपी नीरज चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की
वहीं सभापति श्याम शर्मा और उनके समर्थकों सहित 10 से ज्यादा पार्षदों ने देर रात तक थाने में आरोपी के खिलाफ FIR करने की मांग की. वही पार्षदों ने आपत्ति जताई और थाने में ही धरने की स्थिति में बैठ गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई अलग-अलग धराओं के तहत अधिवक्ता नीरज चौबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि आपसी विवाद के चलते यह घटना घटी. नगर निगम सभापति और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बाद मामला गंभीर हो गया. जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शरु कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
गौरतलब है कि श्याम शर्मा सालों से भाजापा कार्यकर्ता रहो हैं और वर्तमान में दुर्ग नगर निगम सभापति भी हैं, वहीं नीरज चौबे भी दुर्ग जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता माने जाते हैं. दोनों का व्यक्तित्व सामाजिक रुप से प्रभावशाली हैं और पहले दोनों के बीच किसी विवाद की कोई भी बात सामने नहीं आई है.
यह अप्रत्याशित विवाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों पक्षों की सामाजिक छवि और सम्मान को देखते हुए शहरवासी मामले की निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और सभी सबूतों और हालात के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB