रायपुर में शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, इधर दारू के चक्कर में काटा कान, आरोपी गिरफ्तार
Refusing to pay for liquor proved costly in Raipur; a young man was subjected to a life-threatening knife attack and is in critical condition. Meanwhile, in a separate incident involving alcohol, a man had his ear bitten off; the accused has been arrested.
युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
रायपुर : खरोरा थाना क्षेत्र के मंधाईपुर गांव में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी अरुण सायतोडे ने चाकू मारकर गला घोंटने की कोशिश की. युवक अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत नाजुक है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जीवन लाल यादव उर्फ नंदू पर आरोपी अरुण सायतोडे ने चाकू से हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. नंदू के सीने में कई वार किया. जिसकी वजह से अंदरूनी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल उसका इलाज खरोरा के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.
बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण सायतोडे ने पहले नंदू के बड़े भाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे. पैसे देने से मना करने पर उसने कथित तौर पर बड़े भाई का चेन से गला घोंटने की कोशिश भी की थी. इसके अगले दिन वह नंदू को तलाशते हुए पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया.
परिजनों ने पुलिस पर मामले में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है. वहीं आरोपी अरुण सायतोडे अभी फरार है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
दारू के चक्कर में काटा कान, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने युवक का कान दांत से काटकर अलग कर दिया. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मल्हार पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक धनगवां निवासी मनिकेश पाटले उम्र 26 साल ने चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून 2026 को भारत पाटले के घर विवाह समारोह आयोजित था. जिसमें आसपास के कई लोग शामिल हुए थे. इसी समारोह में किसान परसदा निवासी मोहित कुर्रे उम्र 43 साल भी मौजूद था.
समारोह के दौरान मोहित कुर्रे ने मनिकेश पाटले से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. मनिकेश ने जब पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि इसी दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना के दौरान मोहित कुर्रे ने गुस्से में आकर मनिकेश पाटले पर हमला कर दिया और उसके कान को दांत से काट लिया. इस हमले में युवक का कान गंभीर रूप से घायल होकर शरीर से अलग हो गया. अचानक हुई इस घटना से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.
घटना के बाद घायल मनिकेश पाटले ने अपने परिजनों को जानकारी दी. परिजनों की मदद से वह अगले दिन सुबह चौकी मल्हार पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत पुलिस को दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मल्हार पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूत्रों के आधार पर आरोपी मोहित कुर्रे को ग्राम धनगवां से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए अदालत में पेश किया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है.
इस घटना ने शादी समारोह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ती अनुशासनहीनता और नशे से जुड़े विवादों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में चिंता का विषय बनती जा रही हैं. पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील किया कि किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और फौरन पुलिस को खबर दें, ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



