छत्तीसगढ़ में महाकाल के लिए निकली पालकी यात्रा में जुलूस के दौरान हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, 6 नाबालिग लड़के गिरफ्तार

Murder during procession in Palki Yatra for Mahakal in Chhattisgarh, panic in the area, 6 minor boys arrested

छत्तीसगढ़ में महाकाल के लिए निकली पालकी यात्रा में जुलूस के दौरान हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, 6 नाबालिग लड़के गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में तुमड़ीबोड़ चौकी के सिवनीखुर्द गांव में बीती रात महाकाल पालकी यात्रा के दौरान किसी बाद को लेकर हुए विवाद बाद एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी 6 नाबालिग बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बोदेला में गुरुवार शाम को महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई थी. पालकी यात्रा बोदेला से आश्रित ग्राम से सिवनीखुर्द गई और वापस बोदेला आ रही थी. इस दौरान गांव के युवा पालकी यात्रा में नाच रहे थे. नाचने के दौरान राजेश बंजारे उम्र 19 साल का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. नाबालिगबालकों ने युवक राजेश बंजारे के साथ जमकर मारपीट कर दी. इस बीच एक आरोपी ने राजेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया. इस वारदात में राजेश बंजारे गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री लाया गया. इलाज के दौरान राजेश बंजारे की मौत हो गई.
खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरु की. घटना के 4 घंटे बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी सभी 6 नाबालिग बालकों को धारा 103 (1), 192(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB