बस स्टैंड के लॉज में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने रेड कर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Sex racket busted in bus stand lodge police raided and caught him in objectionable condition three arrested including operator

बस स्टैंड के लॉज में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने रेड कर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस ने बस स्टैंड स्थित दिगंबर लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित दिगम्बर लॉज में सेक्स रैकेट संचालित हो रहे हैं. नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने फौरन एक्शन लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर रविवार रात दबिश दी. इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में लॉज का संचालक प्रीमन जैन उर्फ अप्पू उम्र 42 साल, कुणाल शर्मा उम्र 18 साल और हरियाणा के पानीपत का निवासी रीतिक रोड उम्र 18 साल शामिल है.
वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और उपकरण जब्त किया है. जिनमें 6 स्क्रीन टच मोबाइल, जिनकी कुल कीमत 60,000 रुपये बताई गई है, 4,400 रुपये नगद, 4 पैकेट निरोध जिनकी कुल कीमत सहित जुमला 64,000 रुपये की सामग्री जब्त की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb