शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच पांच आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

12 crore rupees fraud in the name of investment in the stock market, police arrested five accused including three women and sent them behind bars.

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच पांच आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

भिलाई : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले का पुलिस ने राजफाश किया है. मामले में पति-पत्नी सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपित एक साल में रकम दुगुना करने का लालच देकर निवेश कराते थे. लेकिन पैसा शेयर बाजार में निवेश न कर मनी रोलिंग कर रहे थे. निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए निवेश संबंधी फर्जी दस्तावेज एवं मिरर इमेज कम्प्यूटर के जरिए तैयार कर ग्राहकों को भेजा जाता था. पुलिस ने जांच में अब तक करीब 10-12 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा संबंधी सबूत और दस्तावेज आरोपियों से बरामद किया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि धोखाधड़ी के इस मामले में साईविला जंजगिरी निवासी आरोपियों स्नेहांशु नामदेव उम्र 37 साल, उसकी पत्नी डाली नामदेव( उम्र 35 साल, निशा मानिकपुरी उम्र 26 साल विजय नगर दुर्ग, धातरी कोसरे उम्र 24 साल मरोदा भिलाई और शुभम गुप्ता उम्र 25 साल कृपाल नगर कोहका को गिरफ्तार किया गया है.
प्रार्थी करण शर्मा द्वारा चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में लिखित शिकायत की गई थी. जिसमें प्रार्थी ने बताया कि स्नेहांशु नामदेव एवं उसकी पत्नी डाली नामदेव और निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे द्वारा सूर्या माल जुनवानी में निशा बिजनेस कन्सलटेंट प्रायवेट लिमिटेड एवं यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन कार्यालय सुपेला चौक नामक कंपनी खोले।
शेयर मार्केट में निवेश के नाम से 20 से 40 प्रतिशत का लाभ होने का लालच देकर उससे एवं उसके अन्य साथियों से लगभग 66 लाख 47 हजार की धोखाधड़ी की गई है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितगणों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर  पूछताछ की.
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि इस मामले में मुख्य आरोपित एवं साजिशकर्ता स्नेहांशु नामदेव है. स्नेहांशु नामदेव द्वारा अपनी पत्नी डाली वर्मा उर्फ डाली नामदेव एवं निशा मानिकपुरी को डायरेक्टर बनाकर उपरोक्त दोनों कंपनी फर्जी तरीके से खोला. और सेबी/आरबीआई में बिना पंजीयन कराए बिना विधिक दस्तावेज के शेयर मार्केट में निवेश कराने और हर महिना 20 से 40% का लाभांश देने का झांसा देकर मार्केट से करोड़ों रुपये का निवेश दोनों कंपनी में कराया गया.
मिली रकम को शेयर बाजार में निवेश न किया जाकर उसका ग्राहकों के बीच ही रोलिंग किया गया. निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए निवेश संबंधी फर्जी दस्तावेज और मिरर इमेज ग्राहकों के पासवर्ड और आईडी बनाकर कम्प्यूटर के जरिए तैयार कराकर उसे वाटसअप के जरिए ग्राहकों को भेज देता था. इस मामले में धोखाधड़ी से मिली रकम को आरोपितगणों द्वारा शडयंत्र पूर्वक एक राय होकर हर महिना निवेशकों को 20 से 40 प्रतिशत राशि कुछ माह तक दिया गया और बाकी रकम से खुद के लिए करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति एवं वाहन खरीदी गई है.
आरोपित स्नेहांशु नामदेव उसकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे एवं उसके प्रेमी शुभम गुप्ता ने धोखाधड़ी से मिली रकम से चल अचल संपत्ति की खरीदी की.
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से टाटा कर्व कार, हार्ले डेविडसन मो.सा., स्कूटी, सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम, घरेलू सामग्री, फ्लैट क्रय संबंधी दस्तावेज, कम्यूटर, लैपटाप, वरटू कंपनी सहित अन्य कंपनी के मंहगे मोबाईल कीमती करीब एक करोड़ रुपये जब्त किया है. साथ ही निवेश एवं खर्च संबंधी रजिस्टर, बड़ी तादाद
 में दस्तावेज बैंक चेकबुक, पासबुक इत्यादि जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t