सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, पैर कटकर अलग, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
A woman crossing the road was crushed by a speeding truck, her leg was cut off, she died during treatment, the family is in mourning
दुर्ग/भिलाई : भिलाई में आईटीआई के सामने सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला का पैर कट गया. उसे इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया घटना खुर्सीपार थाना इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका भानुप्रिया साहू उम्र 32 साल राजनांदगांव के तुमड़ीबोर्ड की रहने वाली थी. भिलाई खुर्सीपार में उसका मायका था. कुछ दिन पहले ही गर्मी की छुट्टियों में वो अपने बच्चों को लेकर अपने पिता के घर आई थी. चश्मदीदों ने बताया कि भानुप्रिया कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी. मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर 12:30 बजे वो आईटीआई के सामने से सड़क पार कर रही थी.
इसी दौरान एक ट्रक आ गया और उसने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक का पहिया महिला के पैर से गुजर गया. इससे उसका पैर कटकर अलग हो गया.
इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने डायल 112 में कॉल किया. पुलिस ने एम्बुलेंस से महिला को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा. यहां उसका इलाज शुरु किया गया. डॉक्टरों ने देखा कि महिला एक पैर पूरी तरह से कटकर लटक रहा है. उसका खून काफी बह गया था. इससे पहले कि प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया जाता। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है. खबर मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. ट्रक और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



