नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी तरूण जायसवाल की बंदूक-लाइसेंस जब्त, संपत्ति कुर्की की कार्रवाई, उप सरपंच पति फरार, गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम
Rape of a minor girl: Accused Tarun Jaiswal's gun license confiscated and property attachment proceedings initiated; husband of the Deputy Sarpanch absconding, with a ₹5,000 reward announced for his arrest.
सरगुजा : सरगुजा जिले में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी उप सरपंच के पति पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. फरार आरोपी की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक और उसका हथियार लाइसेंस जब्त कर लिया गया है. साथ ही उसकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भफौली निवासी उप सरपंच के पति तरूण जायसवाल पर 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है. मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है. सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम भी घोषित किया है.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के नाम पर जारी लाइसेंसी बंदूक और उसका लाइसेंस जब्त कर लिया है. वहीं राजस्व विभाग से उसकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है. ताकि नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जा सके.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति आरोपी को शरण देता है या गिरफ्तारी से बचाने में मदद करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



