हेडमास्टर की अश्लील हरकत!, स्कूल समय के दौरान टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठे मिले प्रधान पाठक, मचा हड़कंप, छात्राओं की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई
Headmaster's obscene conduct! Found sitting in just a T-shirt and underwear during school hours; uproar ensues; police take action following complaints from female students.
जांजगीर-चांपा : जिले के डोंगा-कोहरोद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. अभिभावकों और ग्रामीणों ने हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है, कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं,
मिली जानकारी के मुताबिक पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक स्कूल समय के दौरान अपने कक्ष में सिर्फ टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठे थे. यह भी आरोप है कि वे चौथी एवं पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अपने पास बुलाने का प्रयास कर रहे थे. बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करते थे और मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते थे. उनकी हरकत से छात्राएं घबरा गईं. बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद बड़ी तादाद में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए.
जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया. बड़ी तादाद में परिजन फौरन स्कूल पहुंचे. आरोप है कि जब वे स्कूल पहुंचे। तब भी हेडमास्टर आपत्तिजनक स्थिति में अपनी कुर्सी पर बैठे मिले. इसके बाद अभिभावकों ने फौरन डायल-112 और पामगढ़ थाना पुलिस को खबर दी.
अभिभावकों का दावा है कि उनके पहुंचने पर प्रधान पाठक जल्दबाजी में पैंट पहनते नजर आए. जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है. घटना से नाराज ग्रामीण और अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. साथ ही शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, तत्काल निलंबन और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.
शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में बच्चों के बयान सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद संबंधित कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
मामले की खबर जिला प्रशासन तक पहुंचने के बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रहा है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ सेवा नियमों के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



