दो टुकड़ों में मिला नवजात बच्चे का शव, सिर वाला हिस्सा सड़क पर लिए घूम रहे थे कुत्ते, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

The body of a newborn baby was found in two pieces, dogs were roaming on the road carrying the head part, sensation spread in the area, police started investigation

दो टुकड़ों में मिला नवजात बच्चे का शव, सिर वाला हिस्सा सड़क पर लिए घूम रहे थे कुत्ते, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवजात बच्चे का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला है. शव के टुकड़ों को कुत्ते खींचकर सड़क पर ले आए. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस भी शव के टुकड़ों को देखकर सहम गई. फिलहाल पुलिस ने शव के टुकड़ों को जमा कर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
बिलासपुर में मानवता की सारी हदें पार करने और विचलित करने वाली खबर यह अरपा रिवर व्यू की है. रिवर व्यू के फुटपाथ में एक नवजात शिशु का आधा कटा शव मिला. नवजात के शव के कमर का हिस्सा गायब है. कमर के ऊपर का हिस्सा सड़क पर पड़ा हुआ था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी. शव के आसपास कुत्तों का भीड़ लगी थी. जिस वजह से कहा जा रहा है कि यह शव कुत्ते लेकर आए होंगे.
अरपा रिवर व्यू पर सुबह से ही लोगों का आना जाना लगा रहता है. नवजात बच्चे का शव दो टुकड़ों में मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह यहां ऐसा कुछ नहीं था. दोपहर के बाद ही कुत्ते शव लेकर यहां आए होंगे. रिवर व्यू के किनारे शव के टुकड़े मिलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई.
खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है.फ़िलहाल पुलिस का शव का एक ही टुकड़ा मिला है. शव पुलिस शव के दूसरे हिस्से को भी खोज रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है.
पुलिस से उम्मीद की जा रही है कि वे यह पता लगाये कि इसके पीछे किसकी भूमिका है. यह बच्चा किसका है. इसे जीवित या मृत अवस्था में फेंका गया है. पुलिस यह भी पता लगा रही है.
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस यह पता लग रही है कि नवजात का शव जान बुझकर फेंका गया है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है. इधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI