अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री, 510 नग प्रतिबंधित नशीली गोली जप्त, आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट व एक साल के लिए जिला बदर की कार्यवाही

Sale of illegal intoxicating tablets 510 pieces of banned intoxicating tablets seized Narcotic Act action against the accused and District Badar action for one year

अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री, 510 नग प्रतिबंधित नशीली गोली जप्त, आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट व एक साल के लिए जिला बदर की कार्यवाही

कोरबा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू. बी. एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में दीपावली पर्व व अगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा, कबाड़ व निगरानी गुण्डा बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं.
इसी कड़ी में 30 अक्टूबर 2024 को थाना कोतवाली प्रभारी उ.नि. नागेश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा जरिए मुखबीर खबर मिली कि मोतीसागर पारा निवासी विजय सारथी जो थाना कोतवाली कोरबा का निगरानी गुण्डा बदमाश है. जिसके खिलाफ थाना कोतवाली व जिला के अन्य थानों में कई गंभीर जुर्म दर्ज हैं. जिसके खिलाफ जिला दण्डाधिकारी कोरबा के द्वारा पूर्व में अप्रैल 2024 में जिला बदर की कार्यवाही जिला कोरबा और सरहदी जिला बिलासपुर, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी- भरतपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से 1 साल की अवधि के लिये बाहर चले जाने और जब तक यह आदेश लागू रहेगा. बिना वैधानिक पूर्वानुमति के इस जिले और उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नही करने के बारे में आदेश किया गया था. जिस पर आरोपी द्वारा आदेश का उल्लंघन कर लुकछिप कर रहना पाया गया और आरोपी दिनांक घटना को अपने कब्जे में ज्यादा तादाद में प्रतिबंधित दवाई टेबलेट रखकर और घर के बाहर रेत के बोरी में छिपाकर बिक्री कर रहा है की खबर पर थाना और सायबर सेल की संयुक्त टीम तथा हमराह स्टाफ व गवाहो के तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया. जो
घटनास्थल मोतीसागर पारा पहुंचकर घेराबंदी किया.
आरोपी विजय सारथी मौके पर अपने घर के सामने मौजूद मिला. जिसका जेब फूला हुआ था. जिसकी तलाशी लेने पर पॉकिट में नशीली प्रतिबंधित टेबलेट Alprazolam Tablets IP 0-5 mg का 510 नग कीमत करीब 1224 रुपये बरामद हुआ. जिसे गवाहो के सामने जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधि अनुरुप गिरफ्तार कर अलग-अलग नारकोटिक एक्ट व जिला बदर के तहत कार्यवाही करते हुये दोनो अपराधों में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. अवैध कारोबार करने वाले व गुण्डा बदमाशों के उपर थाना कोतवाली कोरबा की कार्यवाही सतत जारी रहेगी.
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभार उप निरी. नागेश तिवारी नेतृत्व में सउनि रामकृष्ण आदित्य, सायबर सेल प्रभारी उनि अजय सोनवानी हमराह स्टाफ प्रआर. राजेश कंवर, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, आर. आलोक टोप्पो म.आर. 827 रिन्की चन्द्रा, 119 आलिसा टोप्पो की विशेष सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb