रायपुर में 3 सगे भाइयों ने मिलकर की एक युवक की हत्या, शव घर के सामने रख हो गए फरार, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम, तीनो गिरफ्तार

In Raipur, 3 brothers together murdered a young man, left the body in front of the house and fled, the crime was committed due to old enmity, all three arrested

रायपुर में 3 सगे भाइयों ने मिलकर की एक युवक की हत्या, शव घर के सामने रख हो गए फरार, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम, तीनो गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी में 3 सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी. किसी को शक न हो इसलिए लाश घसीट कर उसके घर तक ले गए. अगले दिन जब एक पड़ोसी ने युवक को मृत हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी गई। वारदात पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी. इस मामले में पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को पुलिस को खबर मिली कि सत्यनारायण बेरवंश उर्फ सत्तु उम्र 38 साल निवासी कुकरी तालाब गुढ़ियारी की लाश घर पर पड़ी हुई है. लाश अकड़ गई थी. जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भिजवाया गया. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि युवक के सिर पर भारी वस्तु से मारा गया है. जिससे युवक की मौत हो गई.
इस मामले में पुलिस ने पूछताछ शुरु किया..पुलिस को इस मामले में गांव से पूछताछ में पता चला कि सत्यनारायण का 28 दिसंबर की रात 7 बजे के करीब विवाद हुआ था. कुकरी तालाब गुढियारी में राजू डहरिया के घर के पास रोड पर गब्बू उर्फ योगेश डहरिया, उसके दो भाई बठवा उर्फ संजय डहरिया और चुकरी उर्फ घांसी राम डहरिया ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारकर हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि हत्या सड़क पर की गई थी. इसके बाद सुबूत छुपाने के लिए वो लाश को सड़क से घर ले आए. हालांकि अगले दिन पड़ोसी को पता चलते ही लाश बरामद हो गई. इस मामले में पुलिस ने संजय, योगेश और घासीराम डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI