दीवाली से पहले हवाई मुसाफिरों के लिए खबर, जगदलपुर से रायपुर हवाई सेवा आज से बंद, दो नए रुट पर हुई आज से डेली फ्लाइट शुरु

News for air travelers before Diwali Jagdalpur to Raipur air service closed from today daily flights started on two new routes from today

दीवाली से पहले हवाई मुसाफिरों के लिए खबर, जगदलपुर से रायपुर हवाई सेवा आज से बंद, दो नए रुट पर हुई आज से डेली फ्लाइट शुरु

जगदलपुर : जगदलपुर से रायपुर की उड़ान हफ्ते में चार दिन लोगों को मिलती थी. लेकिन अब आज सोमवार 28 अक्टूबर से ये सेवा बंद कर दी गई. दरअसल मुसाफिरों की कमी के चलते फ्लाइट की सेवा को बंद किए जाने की बात कही जा रही है. निजी विमान कंपनी को कम पैसेंजेरों के चलते उड़ान को कंटीन्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
जगदलपुर से रायपुर के लिए हफ्ते में चार दिन उड़ान सेवा चल रही थी. सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को जगदलपुर से निजी विमान कंपनी की उड़ान लोगों को रायपुर पहुंचाती थी. जगदलपुर से रायपुर आने वाले लोगों की तादाद कम है .इसके चलते विमान कंपनी की तरफ से बंद करने की बात कही जा रही है.
विमान कंपनी को महज साठ फीसदी के आसपास ही मुसाफिर रायपुर जाने के लिए मिल रहे हैं. जिसके चलते इस रुट पर कम पैसेंजरों के साथ उसे उड़ान भरना पड़ रहा है. फ्यूल की खपत और लागत ज्यादा होने के चलते भी ये सेवा बंद किए जाने की बात सामने आ रही है. कंपनी की तरफ से ये कहा जा रहा है कि दिल्ली, बिलासपुर, जबलपुर और दक्षिण भारत के हैदराबाद के लिए उड़ान सेवा पहले की तरह जारी रहेगी.
2024 में ही कंपनी ने इस रुट पर हवाई सेवाओं की शुरुआत की थी. जगदलपुर टू रायपुर हवाई सेवा बंद होने से बस्तर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. बस्तर में बड़ी तादाद में पर्यटक घूमने आते हैं. वापस लौटने या रायपुर जाने के लिए उनको हवाई सेवा आसानी से मिल जाती थी. अब इस सेवा के बंद होने से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर

रायपुर : देश के दो प्रमुख शहरों के लिए रायपुर से रोजाना फ्लाइट मिलेगी. विमानन कंपनियों के नए विन्टर शेड्यूल के साथ ही आज 28 अक्टूबर से यह सौगात मिलेगी. फ्लाइट की ये सुविधा चेन्नई और पुणे के लिए है.
Indigo Airlines ने प्रस्तावित शेड्यूल के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से एप्रूवल मिलने के साथ ही टिकटों की बुकिंग शुरु कर दिया था.
चेन्नई-रायपुर- पुणे-रायपुर-चेन्नई सेक्टर में अब तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को ही उड़ान का संचालन करती थी. विन्टर शेड्यूल और त्यौहारी सीजन के साथ ही चेन्नई और पुणे के लिए रोजाना फ्लाइट मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb