रायपुर के पुलिस क्वॉर्टर में मिला आरक्षक कुलदीप मिश्रा का शव, महकमे में मचा हड़कंप, जांच शुरू, सुसाइड के बाद ACP ने दिया बड़ा बयान
Body of Constable Kuldeep Mishra found in Raipur police quarters; incident causes a stir in the department; investigation underway; ACP issues major statement following the suspected suicide.
रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़े एक आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ आरक्षक कुलदीप मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरक्षक ने कथित रूप से सल्फास का सेवन किया था. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.
राजेंद्र नगर एसीपी नवनीत पाटिल ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त 2026 की देर रात पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ आरक्षक कुलदीप मिश्रा, जो वर्तमान में अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में निवासरत थे. उनके द्वारा कथित रूप से सल्फास का सेवन किए जाने की खबर मिली थी.
एसीपी ने बताया कि सल्फास सेवन के बाद आरक्षक की तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्होंने अपने एक साथी आरक्षक को मोबाइल फोन के जरिए इसकी जानकारी दी. खबर मिलने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल में इलाज के दौरान आरक्षक कुलदीप मिश्रा की मौत हो गई. घटना के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी का मामला माना है. पुलिस ने इस मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर में मर्ग क्रमांक 38/26 कायम किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असल वजह की पुष्टि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरक्षक ने किन हालात में यह कदम उठाया. इसके अलावा घटना से जुड़े दुसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस उनके परिवार, साथियों और परिचितों से भी जानकारी जुटा सकती है. ताकि पूरे मामले की असल वजह सामने आ सके.
आरक्षक कुलदीप मिश्रा पुलिस लाइन रायपुर में पदस्थ थे और अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में रह रहे थे. उनकी मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस विभाग में दुख का माहौल है. विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही है. पुलिस प्रशासन ने साफ़ किया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों का इंतजार कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



