स्कूल में गुरुजी ने नाबालिग छात्रा से किया छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को चंद घंटों में POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A teacher molested a minor female student at school; the police arrested the accused under the POCSO Act within a few hours and put him behind bars.
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : जांजगीर जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गलत नियत से हरकत करने के मामले में आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुतानिक 31 जुलाई 2026 कि घटना थाना पामगढ़ पुलिस को खबर मिलने पर मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 318/2026 के तहत धारा 75 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 10, 12 पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर फौरन जांच शुरू की गई.
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुर्म कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



