कर्मठ और समर्पित प्रधान पाठिका श्रीमती नलिनी देशपांडे का 92 वर्ष की उम्र में निधन
Diligent and dedicated headmistress Smt. Nalini Deshpande has passed away at the age of 92; her demise has sent a wave of grief through the field of education. The last rites will be held tomorrow morning.
बिलासपुर/छिंदवाड़ा : कर्मठ और समर्पित प्रधान पाठिका श्रीमती नलिनी देशपांडे (स्व पदमाकर देशपांडे डिप्टी डायरेक्टर की धर्मपत्नी) उम्र 92 साल का तारीख 22 अक्टूबर दिन गुरूवार को दोपहर 2 बज़े निधन हो गया. जो वर्तमान में अपनी बड़ी बेटी सीमा आसोलकर के साथ छिंदवाड़ा मे रह रही थी. पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था. इसलिए उन्हें छिंदवाड़ा के हॉस्पिटल मे एडमिट किया गया. लेकिन ज्यादा तबियत खराब होने से उनका स्वर्गवास हो गया. कल 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे छिंदवाड़ा में उनका अंतिम संस्कार होगा होगा.
वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनकी तीन बेटियां सीमा आसोलकर, सपना बक्षी और डॉ शिप्रा बेग दामाद, अनिल असोलकर, श्री राम बक्षी और एम जेड बेग, और पांच नातियों सहित अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर बेकुंठ वासी हो गईं.
मेरी मां अपने समय की अनुशासित, समयपालन, एवं कर्मठता की मिसाल एक शिक्षक के रूप मे अपना पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित करते हुई हमेशा अपने सिद्धांतो पर चली. उनके आदर्शो पर ही चलते हुई उनकी पुत्री अर्थात मै डॉ शिप्रा बेग एक शिक्षक के रूप मे समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का वहन करना इन्ही से सीखा है. इन्ही की प्रेरणा से जीवन के उतार चढ़ाव को पार करते संघर्ष के साथ जूझते अपने जीवन को सही समन्वय के साथ जीना मां से ही सीखा है.
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकसंतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
भावभीनी श्रद्धांजलि
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



