दिन दहाड़े बाजार में फरसा से ताबड़तोड़ वार कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, आधी कटकर लटक गई गर्दन, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

BJP leader was killed by a sharp attack with an ax in the market in broad daylight his neck was cut in half and hanged the accused surrendered in the police station

दिन दहाड़े बाजार में फरसा से ताबड़तोड़ वार कर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, आधी कटकर लटक गई गर्दन, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

बिलासपुर : जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता की बीच बाजार में हत्या कर दी गई है. आरोपी ने मृतक के ऊपर फरसा से ऐसा वार किया कि गर्दन आधी कटकर लटक गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरकंडा थाने में सरेंडर कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोनी थाना क्षेत्र के साकेत बिहारी उम्र 59 साल निवासी ग्राम सेमरताल भाजपा किसान मोर्चा के नेता थे और कृषक मित्र भी थे. उनकी पत्नी स्नेह लता कौशिक भाजपा मंडल की महामंत्री है. उनका गांव में ही रहने वाले बैजनाथ यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
रोज की तरह साकेत बिहारी कौशिक सोमवार को भी अपना खेत देखने गया था. वापसी के दौरान वह गांव के डाक बंगला के पास पहुंचा ही था कि यहां लगे साप्ताहिक बाजार में पहले से घात लगाए खड़े बैजनाथ यादव ने उसके ऊपर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उनकी गर्दन आधी कट कर लटक गई. वहीं आरोपी फरार हो गया.
उसे रोकने की हिम्मत किसी गांव वालों की नहीं हुई. आरोपी ने पीछे से वार किया था. इसलिए मृतक भाजपा नेता अपना बचाव नही कर सका और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया और अफरा तफरी मच गई.
लोग बाजार से भागने लगे. जबकि खून से लथपथ साकेत बिहारी सड़क पर पड़ा रहा. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मार्चयुरी भिजवा दिया. घटना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में गांव की गलियों और घरों में दबिश देती रही. जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया. और कोनी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया.
जिले में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध थमने का नाम नही ले रहा है. चोरी, लूट, चाकूबाजी, हत्या की घटनाएं अब रोजाना सामने आने लगी है. किसी न किसी थाना क्षेत्र में ये वारदाते हो रही है. जिससे न्यायधानी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb